मेरठ दर्पण
Breaking News
लखनऊ

उत्तर प्रदेश में सरकार बदले या न बदले …. लेकिन रंग बदलने लगे बडे़ अफसर

 

 

 

लखनऊ। चुनाव परिणाम आना अभी बाकी है। परिणाम से पहले दो चरण का मतदान भी बचा है। इन सबके बीच यूपी के अफसरों ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। अफसरों के इस रवैये से भाजपा नेताओं को चिंता सताने लगी है। हालांकि अफसर इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
ताजा मामला अयोध्या से जुड़ा है। अयोध्या (Ayodhya News) में जिलाधिकारी नीतीश कुमार (Ayodhya DM Nitish Kumar) के आवास के बोर्ड का रंग बदल दिया गया है. जिलाधिकारी का यह बोर्ड जहां पहले भगवा हुआ करता था और आज अचानक बोर्ड को हरा कर दिया गया। दरअसल, डीएम आवास इस समय अस्थाई रूप से पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गया है, क्योंकि डीएम आवास जर्जर हो जाने कारण उसकी मरम्मत हो रही है। लेकिन यहां जानने वाली बात होगी कि जिस समय डीएम आवास पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुआ, उस समय बोर्ड का रंग भगवा रखा गया था लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि बोर्ड का रंग बदल कर हरा कर दिया गया. इसे लेकर कई तरह की अटकलबाजियां हो रही हैं।

बोर्ड के रंग बदलने को लेकर डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि हमारा आवास इस समय पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अस्थाई रूप से है, जिसका बोर्ड अचानक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हरा रंग कर दिया। डीएम ने सफाई दी कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि उनके बोर्ड का रंग पहले से हरा होता था, इसलिए फिर से हरा कर दिया गया।

इससे पहले उप्र के एक बडे़ अफ़सर ने दिन में कई कई बार good morning मैसेज अखिलेश यादव को भेजना शुरू कर दिया था। इस अफ़सर से दुखी अखिलेश ने उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया था। समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि प्रदेश में बदलाव तय है, इसीलिए अफसर पाला बदलने में लगे हैं।

Related posts

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान

उत्तर प्रदेश के चार शहरों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम

लखनऊ:उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथि जारी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News