मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

अब तक 53 शव मिले, 151 अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी

चमोली जनपद के तपोवन सुरंग में सेना द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक सुरंग से 8 शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी 151 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। NDRF के कमांडेंट के मुताबिक, ऑपरेशन अभी भी जारी है। हम 24 घंटे काम कर रहे हैं। अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं।

बता दें कि इसी बीच, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकाें में दो दिन के लिए यानी आज और कल बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि अभी चमोली जिले सहित तपोवन में मौसम साफ है। पुलिस और प्रशासन ने अब तक मिले कुल 53 शवों में से 32 शवों और 11 मानव अंगों का अंतिम संस्कार कराया है।

ग्लेशियर फटने से आई तबाही के बाद तपोवन सुरंग तथा रैणी क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। इस दौरान लापता 206 लोगों में से अभी तक 53 शव बरामद हुए हैं। अभी भी 151 लापता हैं। सुरंग के अंदर से लगतार मलबा हटाने का कार्य जारी है। आज तपोवन सुरंंग से दो और शव बरामद हुए हैं। अब सुरंग से आठ शव निकाले जा चुके हैं।

SDRF के मुताबिक, तपोवन सुरंंग सहित आपदाग्रस्त क्षेत्रों से अब तक कुल 53 शव बरामद हाे चुके हैं। जोशीमठ, चमोली में तपोवन सुरंग पर बचाव अभियान जारी है। बीते रविवार ग्लेशियर फटने से आई जल प्रलय के एक हफ्ते बाद तपोवन जल विद्युत परियोजना की सुरंग समेत पूरे आपदा प्रभावित इलाके से 13 शव मिले थे। इनमें से विद्युत परियोजना की सुरंग में से पांच, ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना स्थल के आसपास छह, रैणी गांव में मलबे में एक और एक शव रुद्रप्रयाग में अलकनंदा किनारे से मिला।

Related posts

दिल्ली में दो दिन रहेगा घना कोहरा, नए साल से शीतलहर की संभावना

Ankit Gupta

मोदी आज कोविड-19 की स्थिति पर करेंगे तीन अहम बैठकें

24 घंटे में 3,43,696 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 2,650 लोगों की जान,कम हुआ रिकवरी रेट

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News