मेरठ। बदलते मौसम से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर्दी अब खत्म होने को है और गर्मियां का आगमन हो चुका है। लेकिन अभी मेरठ सहित पूरे पश्चिम उप्र के लोगों को इस बदलते मौसम से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि पिछले तीन दिनों से लगातार मेरठ और पश्चिम उप्र के जिलों में घना कोहरा दर्ज किया जा रहा था। वहीं सुबह-शाम की ठंड जारी है। मौसम विभाग के मानें तो अभी ना ही इस ठंड राहत मिलेगी और ना ही सुबह-शाम के इस कोहरे से।
कोहरा और बारिश का अलर्ट
प्रदेश के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के डा0 एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेरठ और प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर,लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में जारी रहेगा। जिसके चलते यहां पर बारिश और बर्फबारी देखी गई है। वहीं 16 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जिसमें चमोली, जोशीमठ और तपोवन शामिल हैं। जहां ग्लेशियर टूटने की त्रासदी हुई थी और बचाव अभियान अभी भी जारी है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि हरियाणा में आज भी फरवरी आशंका है। यहां पर फरवरी के आखिरी दिनों में तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं रातें सर्द होने वाली हैं।