मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपाइयों ने रोहटा रोड पर मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

जन्मदिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा हरेंद्र सिंह जाटव रहे उपस्थित

मेरठ-रोहटा रोड नई बस्ती कॉलोनी में परम श्रद्धेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन मनाया गया कार्यक्रम में सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर सभी भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरेंद्र सिंह जाटव के साथ भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, पूर्व मंडल महामंत्री देव कुमार मलिक, विक्की वाल्मीकि मंडल उपाध्यक्ष विनोद वाल्मीकि, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र सागर, उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ ने किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय पर अपने विचार रखे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जाटव ने अटल बिहारी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया और कहा कि पोखरण, समझौता एक्सप्रेस, लाहौर बस सेवा, परमाणु परीक्षण, किसानों की समृद्धि, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि उपलब्धियों पर भी आने वाली पीढ़ी को इस प्रकार के अन्वेषण करने का आह्वान किया ताकि हमारा देश और तरक्की कर सके। अटल बिहारी वाजपेयी का भारत देश को परमाणु शक्ति के रूप में परमाणु संपन्न देश बनाने में विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान रिंकू बाल्मीकि, धर्मेश, नरेश मिश्रा, नरेंद्र, राजेश सूद, भूषण गुप्ता, गौरव, कान्हा वाल्मीकि, राजपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

दाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो पर एक बार फिर बड़ी कार्यवाही

सोमदत्त विहार काॅलोनी में 45 प्लस वालों को लगी कोविड-19 वैकसीन की पहली डोज

मेरठ में टूटे कोरोना के पुराने रिकॉर्ड

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News