मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की, कई थानों का फोर्स पंजाबी पुरा पहुचा

https://youtu.be/oFOZmMoCM5k

 

मेरठ- पश्चिम वेस्‍ट यूपी के कुख्‍यात बदमाश दो लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की शनिवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। इसी के मद्देनजर को फोर्स तैयार हो गई है। शहर के सभी थानों की पुलिस टीपीनगर बुलाई गई। उसके बाद पुलिस शहर के पंजाबी पुरा में बद्दो के घर की कुर्की के लिए फोर्स रवाना हुई। गौरतलब है कि फरार बदन सिंह बद्दो की तलाश में पुलिस काफी समय से जुटी है।

जानिए कौन है बदन सिंह बददो :-

पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो ने कई राज्यों की पुलिस को चुनौती दे रखी है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2010 में कालकाजी दिल्ली में चर्चित अनूप जुनेजा शूटआउट केस में बदन सिंह बद्दो का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।2012 में एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने उसे गिरफ्तार किया था। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद जब बद्दो को लालकुर्ती थाने में लाया गया तो शहर के कई बड़े कारोबारी और सफेदपोशों का थाने में जमावड़ा लग गया था। उस पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम था। एक लाख रुपए यूपी पुलिस और 50 हजार रुपए का इनाम दिल्ली पुलिस की तरफ से घोषित था। नोएडा के कई बड़े कारोबारियों ने भी दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों से उस समय शिकायत की थी कि बद्दो ने लगातार अवैध तरीके से संपत्ति पर कब्जा कर लिया। बद्दो जेल गया तो उस पर फिर से साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा।

मेरठ के अधिवक्ता रविंद्र गुर्जर की साल 1996 में हुई हत्या के मामले में गौतमबुद्धनगर अदालत ने बदन सिंह बद्दो को 21 साल बाद 26 अक्तूबर 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बदन सिंह व उसके भाई किशन सिंह के खिलाफ रविंद्र के भाई देवेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार बद्दो मार्च 2019 को एक होटल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उस समय मुख्यमंत्री रैली में कानून व्यवस्था पर भाषण दे रहे थे। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लेकिन बददो आज तक पुलिस के हाथ नहीं आया। आज हुई कुर्की की कार्रवाई के बाद बदन सिंह पर पुलिस का शिकंजा और तेजी से कस गया है। माना जा रहा है कि इससे बदन सिंह पर दबाव बनेगा।

Related posts

मेरठ कालेज प्रबंध समिति चुनाव पर लगा लाॅकडाउन का ग्रहण

समाजवादी पार्टी ने सिलेंडर लेकर किया धरना प्रदर्शन दिया गया

वेंक्टेश्वरा में बसन्त पंचमी पर माँ सरस्वती पूजन के साथ साँस्कृतिक कार्यक्रम ’’बसन्तोत्सव-2022’’ की धूम

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News