मेरठ दर्पण
Breaking News
अपराधमेरठ

भाजपा का स्टीकर लगी चलती कार में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म

मेरठ- महानगर में चलती कार में दुष्‍कर्म की घटना सामने आने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वह युवती को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता था। जानकारी के अनुसार जिस गाडी में छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है उसपर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ है। वहीं आरोपी युवक ने खुद को गौरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बताया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के पास छात्रा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने आती थी। शुक्रवार को कोचिंग की छुट्टी थी, इस पर युवक ने किशोरी की स्कूटी बागपत रोड स्थित कैफे पर खड़ी कराई और उसे अपने साथ कार में बिठाकर ले गया। आरोप है कि कार को सुनसान जगह पर ले जाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वापस छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी अजय साहनी ने जानकारी देते हुए बताया​ कि पुलिस को एक मेमो मिला जिसमें छात्रा के बारे में जानकारी मिली। इस पर तत्काल टीपीनगर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने किशारी से बातचीत कर आरोपी युवक के बारे में पता किया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी रेलवे रोड को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार के लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं आरोपी युवक ने रेप की बात से इंकार किया है। पूछताछ में उसने खुद को गो रक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बताया है। आरोपी ने अपनी कार पर भाजपा का स्टीकर भी लगा रखा था, साथ में वीआईपी का स्टीकर भी लगा था।

शहर में ऐसी दूसरी वारदात सामने आने के बाद से एक बार फिर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़ा हो गया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की चिंता बनी हुई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक महिला से मेरठ में चलती बस में ड्राइवर और कंडेक्‍टर ने दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी जांच अभी भी चल रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों को पकड़कर जेल भेजा है।

Related posts

स्वामी विवेकानंद जी की 160वी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित

Ankit Gupta

नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर डीएम-एसएसपी ने बैठक ली

प्रत्येक 02-02 घंटे में मतदान का प्रतिशत प्राप्त करने हेतु तैनात किये गये सह नोडल अधिकारी

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News