मेरठ दर्पण
Breaking News
धार्मिक

भूलकर भी सुबह उठते ही ना देखे ये चीजे, होगा नकारात्मक प्रभाव

कोई भी व्यक्ति जब सुबह उठता है तो ऐसी कोई वस्तु या व्यक्ति को सबसे पहले देखना चाहता है जो उसके दिल के करीब हो, और जिसको देखने मात्र से उसका दिन खुशगवार बीते। लेकिन ऐसी भी कुछ चीजे है सुबह उठते ही जिनको देखने मात्र से व्यक्ति का दिन खराब हो सकता है और धन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है जिनको सुबह उठ कर सबसे पहले देखने से बचना चाहिए।

 

  1. कभी भी सुबह उठकर जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। जूते बर्तन दरिद्रता की निशानी होती है। यही कारण होता है कि शास्त्रों में कहा जाता है रात को सोने से पहले सारे बर्तन धोकर सोएं।
  2. व्यक्ति को सुबह उठकर किसी व्यक्ति की परछाई या अपनी खुद की परछाई भी नहीं देखनी चाहिए। खासतौर पर पश्चिम दिशा में देखी गई परछाई बेहद ही अशुभ मानी जाती है।
  3. आजकल लोग अपने घर में दिखावटी चीजों को लेकर आ रहे हैं। उन्हीं चीजों में से एक है जंगली जानवरों की तस्वीरें। लोगो को यह पता होना चाहिए कि यह तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं। व्यक्ति को सुबह उठकर कभी भी जंगली जानवर की तस्वीरें नहीं देखनी चाहिए। इससे मन में गलत विचार और घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
  4. व्यक्ति को सुबह उठकर भूलकर भी शीशा नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शीशा रातभर नेगेटिव ऊर्जा को अपनी तरफ खींचता है। ऐसे में जो व्यक्ति सुबह उठकर शीशा देखता है वह नकारात्मक ऊर्जा उस इंसान को प्रभावित करना शुरू कर देती है। इसलिए व्यक्ति को सुबह उठकर शीशा नहीं देखना चाहिए।

Related posts

श्री हरि गौसेवा धाम में गोपाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम

युवा परिवार सेवा समिति की ओर से नवांशहर में आज नौजवानो ने हाथ में तख्ती लेकर अभ्रद्र गाने को लेकर किया रोष मार्च

cradmin

Mangal Gochar 2022: 26 फरवरी, शनिवार को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News