मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

महाराजा अग्रसेन जयंती एवं सम्मान समारोह की रूप रेखा बनाई

 

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महसभा ट्रस्ट (पंजी) की एक कार्यकारिणी बैठक  संस्था के संरक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता मिनर्वा के निज निवास स्थान शास्त्री नगर मेरठ पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय मुख्य सयोजक शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा की गई। बैठक संचालन राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार गुप्ता ने किया। इस बैठक में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से मानने का निर्णय लिया गया। संस्था के मुख्य सयोजक शांति स्वरूप गुप्ता ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूप रेखा बताई, उन्होंने बताया अग्रसेन जयंती पर सम्मान समारोह में वैश्य समाज की गणमान्य विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी संस्था की राष्ट्रिय का0 अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रोली गोयल को दी गई, बैठक में आलोक गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, राजेश सिंघल, नवीन चंद अग्रवाल, अमित कुमार गुप्ता, मयंक अग्रवाल, मंजू गुप्ता, रीना सिंघल, सुष्मिता गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, शशि प्रभा अग्रवाल आदि ने समारोह को भव्य बनाने के लिए अपने अपने विचार रखे। बैठक के उपरांत राष्ट्रीय सयोजक आलोक गुप्ता द्वारा सभी का धन्यवाद प्रकट किया गया।

Related posts

विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के मौके पर पृथ्वी संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Ankit Gupta

मेरठ पहुंचने पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का जोरदार स्वागत

Ankit Gupta

त्यौहारो को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराना हम सभी का दायित्व-जिलाधिकारी

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News