मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सेंट जेम्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

कंकरखेड़ा सुभाषपुरी स्थित सेंट जेम्स स्कूल में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया पूरे स्कूल को तिरंगी झंडियों, फूल पत्तियों और पतंगों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ0 नवीन सिंह व प्रधानाध्यापिका अर्पना सिंह के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण से किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया I छात्र प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक भव्य परेड निकाली गई तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया सर्वप्रथम कक्षा 6 की छात्रा मरियम खान ने इंग्लिश में देशभक्ति की कविता प्रस्तुत की देश की मंगल कामना की प्रार्थना करते हुए कक्षा 6, 7, 8 के बच्चों ने *मेरे भारत पर दया करना सृष्टि के सृजनहार* गीत पर सांकेतिक समूह गान प्रस्तुत किया प्रधानाध्यापिका अर्पना सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए छात्र-छात्राओं द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया स्कूल हेड ब्वॉय राहम खान और हेडगर्ल सृष्टि साहनी द्वारा स्पीच दी गई छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य किया गया आज तिरंगा फहराता है विद्यालय में भिन्न भिन्न क्रियाकलापों में छात्र-छात्राओं ने भारत का नक्शा बनाते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष से पूरे विद्यालय को गुंजायमान कर दिया I
प्रधानाचार्य डॉ नवीन सिंह ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया प्रधानाचार्य जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की प्रार्थना की कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त शिक्षिका व शिक्षक गणों का सहयोग रहा।

Related posts

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन

Ankit Gupta

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त किये विशेष व्यय प्रेेक्षक

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News