मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

कंकरखेड़ा। चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर बीडीएम पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान रहे। अजय ने आजाद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बताया की आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ था। उनके जन्मस्थान भाबरा को अब आजादनगर के रूप में जाना जाता है। चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की आयु में बनारस गए और वहां एक संस्कृत पाठशाला में पढ़ाई की। वहां उन्होंने कानून भंग आंदोलन में योगदान भी दिया था। वे गांधीजी के असहयोग आंदोलन से भी जुड़े गिरफ्तार होकर जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जहां उन्होंने अपना नाम आजाद पिता का नाम स्वतंत्रता और जेल को उनका निवास बताया था। उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई। हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने वंदे मातरम् का स्वर बुलंद किया था। इसके बाद ही वे सार्वजनिक रूप से आजाद कहलाए गये थे। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर आदित्य शर्मा जी द्वारा किया गया मुख्य रूप से गौरव शर्मा, राकेश शर्मा, विकास बालियान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सेंट जेम्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Ankit Gupta

उमेश अग्रवाल शारदा का किया स्वागत

जिला स्तरीय अंडर 20 कब्बडी ट्रायल का आयोजन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News