मेरठ दर्पण
Breaking News
राजनीति

राजस्थान – 200 मेसे 198 ने ही डाला राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट

जयपुर – राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई .जिसमे 198 विधायको ने वोट डाला . बीटीपी के आदिवासी विधायक राजकुमार रोत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा वोट देने नहीं आए। आदिवासी विधायक राजकुमार रोत अपने बच्चे के बीमार होने और भंवरलाल शर्मा अस्वस्थता के कारण नहीं आए। दोनों ने विधानसभा में इसकी सूचना भेज दी थी। मतदान के बाद मतपेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच सील कर दिया गया। शाम को इसे हवाई जहाज से दिल्ली भेजा गया। 21 जुलाई को मतगणना के बाद नतीजा घोषित होगा। विधानसभा में सुबह दस बजे वोटिंग शुरू हुई। सबसे पहले भाजपा विधायक रामप्रताप कासनियां ने वोट डाला और सबसे आखिरी में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मतदान शुरू होने के बाद जल्द ही अपना वोट दे दिया। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया सहित अन्य विधायकों ने वोट डाला। दोपहर तक करीब 193 विधायकों ने वोट दे दिए, जबकि सात विधायकों का साढ़े चार बजे तक इंतजार होता रहा। सात में से पांच विधायक साढ़े चार बजे तक वोट डालने आए। कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा की नाराजगी की खबरें आ रही थी। बाद में उन्हें मना लिया गया और वे भी वोट डालने आ गए। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी चार बजे बाद ही वोट डालने पहुंची।

Related posts

भाजपा पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ: एमएसएमई पार्क के लिए सरकार 1% ब्याज पर देगी ऋण, कैबिनेट बैठक आज

cradmin

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष्य जे पी नड्डा कल पहुंचेंगे वाराणसी,ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News