मेरठ दर्पण
Breaking News
धार्मिक

जाने फाल्गुन महीना कब खत्म होगा? और कब है होली

माघ मास का समाप्ति होने जा रहा है। माघ पूर्णिमा पर हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना खत्म हो रहा है। माघ पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस दिन दान और स्नान का विशेष् पुण्य प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस देवलोक से देवतागण प्रयाग में स्नान करने आते हैं। पूर्णिमा की तिथि के समाप्ति के बाद ही फाल्गुन मास शुरुआत हो जाएगा।

माघ पूर्णिमा कब है?पंचांग के मुताबिक 15 फरवरी, मंगलवार को रात्रि 9 बजकर 45 मिनट से पूर्णिमा की तिथि शुरुआत होगी। और 16 फरवरी 2022, बुधवार को रात्रि 10 बजकर 28 मिनट पर इसका समाप्ति होगा।
फाल्गुन कब है?हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन का महीना 17 फरवरी, गुरुवार से शुरुआत होगा। इस दिन मघा नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेगा।
फाल्गुन महीना कब खत्म होगा?पंचांग के मुताबिक फाल्गुन महीना 18 मार्च 2022, शुक्रवार को खत्म होगा। इस दिन पूर्णिमा की तिथि रहेगी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा।
महाशिवरात्रि कब है?महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की तिथि को मानाया जाएगा। जो इस बार 1 मार्च 2022, मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा।
होली कब है?पंचांग के मुताबिक होली का पर्व 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। होली दहन का आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त-
होलिका दहन – 17 मार्च 2022. होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 17 मार्च को रात 9 बजकर 20 मिनट से रात 10 बजकर 31 मिनट तक। होलिका दहन की अवधि- करीब एक घंटा और 10 मिनट।

 

Related posts

हरियाली तीज पर इस बार बन रहा है शुभ संयोग, जरूर करे ये चार काम

Ankit Gupta

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय परिवार ने की महादेव की आराधना

Ankit Gupta

सोमदत्त विहार मे धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News