मेरठ दर्पण
Breaking News
लखनऊ

लखनऊ-बदली और बरसात से ठिठुरी राजधानी

लखनऊ: आज शनिवार को सुबह से ही बदली और पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी थी। दिन में कुछ देर के लिए धूप खिली तो लगा कि ठण्ड से थोड़ी राहत मिलेगी। पर दोपहर बाद बादल घने हुये और बरसात शुरू हो गयी। इसके बाद तो गलन और ठिठुरन दोनों बढ़ गयी। शाम सात बजे तक मौसम विभाग ने पांच मिलीलीटर वर्षा दर्ज की थी। मौसम विभाग बता रहा है कि अभी मंगलवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बुधवार से मौसम साफ होगा। ठण्ड से भी राहत मिलेगी।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ ने जब जम्मू एवं कश्मीर की तरफ रुख किया तो छह जनवरी से मौसम बदल गया। बदली के साथ बरसात शुरू हो गयी। इससे रात के तापमान पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। सुबह से सूर्य नहीं नजर आया।मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम बिगड़ने की संभावना पहले ही जता दी थी। रात के तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आ रही है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी से ठण्ड से राहत मिलेगी। बरसात के आसार भी नहीं हैं। धुंध और कोहरा रहेगा। चौदह जनवरी तक दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Related posts

प्रदेश के 13 आईपीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बिना मास्क वालों से वसूले जायेगे दस हजार रुपए तक

Mrtdarpan@gmail.com

यूपी में दारू का सेवन करने वालो के लिए बुरी खबर

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News