मेरठ दर्पण
Breaking News
राजनीति

Presidential Election 2022: भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, जानें कैसे तय किया फर्श से अर्श का सफर

President Draupadi Murmu: NDA की ओर से राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) जीत गई हैं. उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हरा दिया है. बता दें कि मुर्मू झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी हैं. वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं.

जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?

साल 2015-2021 के बीच झारखंड की गवर्नर रही मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा में हुआ था. उनकी पढ़ाई भुवनेश्‍वर के रमादेवी वुमेंस कॉलेज से हुई है. वह स्‍नातक हैं. उनके पति श्‍याम चरण मुर्मू इस दुनिया में नहीं हैं. वे आदिवासी जातीय समूह, संथाल से संबंध रखती हैं. द्रौपदी ने अपने गृह जनपद से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद भुवनेश्वर के रामादेवी महिला महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी होने के बाद एक शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया.

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू सिंचाई और बिजली विभाग में 1979 से 1983 तक जूनियर असिस्‍टेंट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 1994 से 1997 तक उन्‍होंरे रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटीगरल एजुकेशन सेंटर में ऑनरेरी असिस्‍टेंट टीचर के तौर पर भी सेवाएं दीं.

Related posts

मध्यप्रदेश: मिशन 2023 के लिए BJP ने अपनाया नया तरीका, भव्य आयोजन के साथ घर-घर जाकर नेता करेंगे ये काम

cradmin

शिवसेना के नेता संजय राउत गिरफ्तार बड़े घोटाले का आरोप

Ankit Gupta

असम में, कांग्रेस, पूर्व सहयोगी एक्सचेंज टिट-फॉर-टेट क्रॉस-वोटिंग आरोप |

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News