मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी ने कराया 101 महिलाओं को सम्मानित

मेरठ- जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता रमण करते हैं रहते हैं। हमारी संस्कृति में नारी का सदा ही सम्मान रहा है। जो भारत की संस्कृति है वहीं भाजपा की संस्कृति है। भाजपा और भारत दोनों की एक ही राशि है। भारत में नारी ने पूर्व काल से ही नेतृत्व किया है। ऐसे झांसी की रानी, पन्नाधाय और अन्य बहुत सी नारी है। जो उदाहरण के रूप में है। इनके अलावा आज भी नारी हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम कर रही है। यह बात सड़क परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने अपने संबोधन में कहीं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते मंत्री अशोक कटारिया

खिर्वा रोड स्थित शगुन मंडप में भाजपा की आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 वर्षों के उपलक्ष में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। ऐसी महिला जो वैज्ञानिक, समाजसेवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना वर्चस्व कायम कर चुकी है। उनको पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी द्वारा आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करती राज्यसभा सासंद गीता शाक्य

जिसमें मुख्य अतिथि सड़क परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और मेरठ व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। मेरठ व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने अशोक कटारिया को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम ने अन्य अतिथियों को मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव जिंदल और अभिनव मित्तल ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करती मोनिका चोधरी

इस कार्यक्रम की संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सभी का स्वागत है और इस अवसर पर क्षेत्र महिलाओं को सम्मानित कर वह गर्व महसूस कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति अत्याचार कम हुए हैं। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया ने अपने संबोधन में कहा कि अतीत के भारत में महिला केवल रसोई तक सीमित नहीं थी। प्राचीन भारत में महिलाओं का सदा आदर था। महिलाओं से पुरुष अपनी पहचान बनाते थे। भगवान राम ने भी सियाराम का संबोधन कराया है। जिसमें महिला को उचित स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा बीच के काल में मुगल और एक कांग्रेस नाम की संस्था आ गई थी। जिसमें महिलाओं का गौरव खो गया था। लेकिन भाजपा के शासन आने पर वह गौरव फिर से प्राप्त हो गया है। इस कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका गोस्वामी, अनीता राणा, मनीषा नायर, कृषि वैज्ञानिक तुलसी भारद्वाज, एलएलआरएम में डॉक्टर मेघा कुलशेष्ठा, प्रसिद्ध समाजसेवी अनीता राणा मलिक, योग के क्षेत्र में 16 हजार लोगों को योग से जोड़ने वाली प्रीति बंसल, दैनिक भास्कर की ब्यूरो – इन – चीफ व प्रसिद्ध पत्रकार शालू अग्रवाल, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड से जल संरक्षण के कार्य पर सम्मानित अदिति चंद्रा, इंजीनियर्स, रश्मि बैंक ऑफिसर्स, प्राची लेब टेक्नीशियन, डॉ मेघा फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे आशु रानी, सुनिधि नर्स, गीता रानी, बबिता, रेखा आंगनवाड़ी वर्कर्स, रीना,अनिता आशा वर्कर्स, कमला देवी किसान आदि प्रत्येक क्षेत्र से महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मान मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में स्वागत समिति के सदस्य मनमोहन विग, नितिन वर्मा, नवाब सिंह अहलावत, सुभांशु गौतम, रमा मित्तल, नीलम गिरि, मयूर मित्तल, दीपक शर्मा, राजेश खन्ना, अंकित गुप्ता, दिशांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ” द्वारा श्मशान धाम में वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन

Ankit Gupta

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर किए गए श्रद्धा सुमन अर्पित

महाराजा अग्रसेन जयंती एवं सम्मान समारोह की रूप रेखा बनाई

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News