मेरठ दर्पण
Breaking News
लखनऊ

25 जुलाई से कांवड यात्रा की हो रही है तैयारी, धामी ने की योगी से फ़ोन पर बात

 

 

लखनऊ। उत्तराखंड से शुरु होने वाली कांवड यात्रा को शुरु करने की सरकारी स्तर पर तैयारियां हो रही है। इस संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामा ने भी योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बात की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 25 जुलाई से कांवड यात्रा शुरु हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज निर्देश दिए है कि कांवड यात्रा की तैयारी की जाए। योगी ने निर्देश दिए है कि पड़ोसी राज्यों से संवाद स्थापित किया जाए। 25 जुलाई से कावंड यात्रा शुरु करने की तैयारी की जाए। इसी बीच उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामा ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने भी कावंड यात्रा शुरु करने के विषय में चर्चा की है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर से भी इस संबंध में बात की जाएगी। अगर हरियाणा सरकार भी कांवड यात्रा के लिए सहमत हुई तो 25 जुलाई से कांवड यात्रा शुरु की जा सकती है। कोरोना के चलते पिछले वर्ष कांवड यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इस बार बी चर्चा थी कि कांवड यात्रा स्थगित कर दी जाएगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने भी कांवड यात्रा स्थगित करने की बात कही थी। लेकिन नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामा ने कांड यात्रा के विषय में सकारात्मक संकेत दिए है। जिसके बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि कांड यात्रा शुरु की जा सकती है।

Related posts

उत्तर प्रदेश में 14 IPS अफसरों के हुए तबादले

Ankit Gupta

ACS गृह और डीजीपी मुकुल गोयल की समीक्षा बैठक

Ankit Gupta

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने थामा सपा का दामन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News