मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

किसान आज जलाएँगे कृषि कानून की होली, यूपी गेट पर जुटने लगे किसान

दिल्ली- खेती कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसान सभी मोर्चों पर आज रविवार को होलिका दहन करेंगे। होलिका में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून की प्रतियां जलाएंगे। यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत विरोध स्वरूप होलिका में सबसे पहले प्रति जलाएंगे।

टिकैत ने किसानों से आह्वान किया है कि रविवार शाम होलिका दहन के अवसर पर जो जहां भी हों, वहीं कानून की प्रतियां जलाकर सरकार को यह संदेश देने का काम करें कि कृषि कानून हमें मंजूर नही हैं। वहीं, रंगों से न होली खेलकर, मिट्टी से एक-दूसरे का तिलक लगाने की अपील की।

होलिका दहन के लिए बुलंदशहर जनपद के भटौना गांव की टीम गाजीपुर बार्डर पहुंचेगी। किसानों का कहना है कि तीनों कृषि कानून वापस नहीं हुए तो उनकी अगली दीवाली भी यूपी गेट बार्डर पर ही मनेगी।

Related posts

राष्ट्रपति चुनाव से पहले शनिवार को बीजेपी सांसदों को पीएम के साथ डिनर पर न्योता |

Ankit Gupta

गरीबी रेखा से नीचे होना कानून के शासन का पालन न करने का अपवाद नहीं: SC

Ankit Gupta

मोदी ने किया भव्य अशोक स्तंभ का अनावरण

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News