मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

हाथों में तिरंगा लेकर गांधी आश्रम से दांडी मार्च निकाला


मेरठ-  आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्व कार्यक्रम की श्रृंखला में शुक्रवार को जिला प्रशासन के तत्वाधान में समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर के नेतृत्व में गांधी आश्रम से दांडी मार्च निकाला गया। इस दौरान बडी संख्या मेें लोग हाथों में तिरंगा लेकर पैदल-पैदल नौचंदी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचे और मूर्ति पर माल्यार्पण कर दांडी मार्च का समापन किया। इस अवसर पर गांधी आश्रम के सचिव पृथ्वी सिंह रावत व कांग्रेस नेता सलीम खान आदि भी उपस्थित रहे। वहीं इससे पूर्व सरबजीत सिंह कपूर आदि ने गांधी आश्रम में चरखा काता तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Related posts

डा. भीम राव अम्बेडकर चेयर में संगोष्ठी का आयोजन

दो दिवसीय भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जिला स्तरीय अंडर 20 कब्बडी ट्रायल का आयोजन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News