मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

नागपुर के बाद अकोला में भी लगा लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू का एलान

 

 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अकोला में आज रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार यानी 15 मार्च तक सुबह आठ बजे तक रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के लिए छूट रहेगी।

नागपुर, अकोला के बाद पुणे में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुणे में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। यही नहीं 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा होटल और बार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।

 

इसके अलावा महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि परभानी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमने वहां आज रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। हम परभानी जिले और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुरोध करते हैं कि सरकार के इस फैसले पर अपना सहयोग दें।

बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 23,000 से ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले सामने आए। ये बीते कुछ दिनों में कोरोना के दैनिक मामलों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और केरल समेत छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में मौजूदा समय में कोरोना के जितने मामले हैं तो उनमें से 71.69 फीसदी मामले महाराष्ट्र और केरल से ही हैं। केंद्र सरकार इन राज्यों पर खास नजर बनाए हुए हैं।

मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1.97 लाख से भी ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 14,000 से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए। वहीं केरल में 2,133 मामले दर्ज किए गए। वहीं पंजाब में एक हजार से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Related posts

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया ने घोषित की सलाहकार समिति

Mrtdarpan@gmail.com

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

एक दिन में 72,330 नए केस और 450 से अधिक मौतें

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News