मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन, औरंगाबाद में नाइट कर्फ्यू, जानिए किस तारीख तक रहेंगी पाबंदियां

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना महामारी की स्थिति खराब होती जा रही है। ताजा खबर है कि नागपुर में स्थानीय प्रशासन ने पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। ये पाबंदियां 15 मार्च से 21 मार्च तक रहेगी। इस दौरान पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। आम लोगों को पूरी तरह घर में रहना होना, जरूरी चीजों की आवाजारी हो सकेगी। इसी तरह औरंगाबाद में 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन रहेगा, लेकिन शनिवार और रविवार को पूरा लॉकडाउन रहेगा इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंबई के पास कल्याण डोम्बिवली और नंदूरबार जिले में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा चुकी है। इन दोनों स्थानों पर शिवरात्रि के मौके पर सभी मंदिर बंद रहे।। यहं सभी दुकानें भी सुबह 7 से शाम 7 तक ही खुली रखने का आदेश जारी हुआ है

बता दें, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 13,659 नए मामले सामने आए। ये इस साल एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई है। औरंगाबाद में मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अब तक यहां चेहरा न ढकने वालों पर 500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। अब पुलिस को मास्क न लगाने वालों से भी जुर्माना वसूला जाने के आदेश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को 54 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है

Related posts

28 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

कुंभ स्नान के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी: हाईकोर्ट

दिल्ली में तापमान में वृद्धि के साथ बिजली खपत भी बढ़ी

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News