मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सरकार का काम किसानों और गांवो तक पहुँच रहा है

मेरठ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि उनका मेरठ से गहरा नाता है। वह पहले भी कई बार मेरठ आ चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले माफियाओं का राज था। 24 माफिया जेल में है जबकि अन्य माफिया दूसरे प्रदेशों में शरण ले रहे है।उन्होंने देश और प्रदेश की सरकार को गरीब किसानों की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में किसानों को 18 से 22 घंटे बिजली दी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की सिलेंडर उपलब्ध कराएं उत्तर प्रदेश को नकल विहीन परीक्षा का केंद्र बनाया 4 लाख 12 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी। 15 लाख को आईटी सेक्टर में नौकरी दी 30 लाख को निजी उद्योग में नौकरी दी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान बनाने के लिए एकता समन्वय स्थापित किया।
उप मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री सुनील भरला और उनके परिवार द्वारा जन संघ भाजपा में दिए गए योगदान की भी सराहना की है। गांव में शौचालय बनाए जा रहे हैं सड़कों पर काम किया जा रहा है सपा सरकार का बकाया गन्ना भुगतान भाजपा सरकार ने किया अब किसानों को गन्ने डालने के बाद भी स्थान मिला है। लोक डाउन के दौरान भाजपा सरकार ने 42 लाख श्रमिकों को घर तक सुरक्षित पहुंचाया।

मुख्य रूप से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग, राज्यमंत्री विजय कश्यप, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल , राज्यमंत्री वाचस्पति मिश्र ,राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, सरधना विधायक संगीत सोम, सिवालखास विधायक जितेंद्र सटवाई, मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, मेरठ कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर,पूर्व विधायक अमित अग्रवाल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मेरठ जिला मंत्री आमिर अली,भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलामंत्री मनिन्दर विहान भराला,गौरव चौहान,डॉ विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी को द लीजेंड ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड ,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया अवार्ड

Ankit Gupta

सीएम योगी ने किया लौह पुरूष सरदार पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण

प्रभारी मंत्री नन्दी ने इंस्पेक्टर जानी, खरखौदा को तत्काल हटाने के दिए निर्देश

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News