मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान अंकुश चोधरी को सौपी

ओपी सन्त बने प्रदेश सचिव, अंकुश चौधरी जिला अध्यक्ष मेरठ

मेरठ-आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह द्वारा ओपी सन्त को प्रदेश सचिव व अंकुश चौधरी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अंकुश चौधरी इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव और मुजफ्फरनगर प्रभारी थे। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओपी सन्त ने माला पहनाकर उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि हम केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिले के संगठन को मजबूत कर पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। 28 फरवरी को किसान महापंचायत में जो घोषणा अरविंद केजरीवाल ने किया है के गन्ने का भुगतान उसी दिन होगा, स्वामीनाथन की आयोग को लागू किया जाएगा, बीजेपी द्वारा खाद में प्रति बोरी 5 किलो की कटौती की गई है 55 किलो के बजाय 45 किलो की गई है उसे बढ़ाकर 50 के बजाय 55 किलो किया जाएगा और खाद के दाम को भी सस्ता किया जाएगा। प्रत्येक किसानों के खेत में जो ट्यूबवेल लगे है उनको 25000 रुपए देने के बजाय मुफ्त में बिजली मिलेगी इस बात को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश सचिव संत ने कहा जो नई जिम्मेदारी मुझे मिली है उसका पूरा ईमानदारी के साथ तन मन धन से निर्वहन करूंगा।इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश संजय सिंह, व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का धन्यवाद किया।जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव नवाब सोनी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं उन्होंने घोषणा किया कि बाकि जिला कार्यकारिणी यथावत रहेगी। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ गुरमिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर अरविन्द बालियान, जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गौहर रजा सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता ऋषि, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह धार, सोमदत्त , संजय जोशी आदि प्रमुख रहे।

जिला अध्यक्ष बनने के बाद अंकुश चौधरी सबसे पहले डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया, इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और अंत में धन सिंह कोतवाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Related posts

आर भारत न्यूज़ चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्नब गोस्वामी व एक्सक्यूटिव एडिटर ऐश्वर्या कपूर के खिलाफ थाने में दी तहरीर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में जलवा बरकरार, बिहार में वोटर्स के सिर चढ़कर बोला मुख्यमंत्री योगी का जादू

थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News