मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मेरठ में ‘आप’ की किसान महापंचायत कल,अरविन्द केजरीवाल करेगे सम्बोधित

किसानों के लिए फांसी का फंदा हैं तीनों कृषि कानून : सभाजीत सिंह

सड़क से संसद तक किसानों के लिए लड़ेंगे : सभाजीत सिंह

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है ‘आप’ पार्टी का जनाधार : सभाजीत सिंह

मेरठ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा है कि तीनों केन्द्रीय कृषि कानून किसानों के लिए फांसी का फंदा हैं। अपार चैंबर जिमखाना मैदान मेरठ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभाजीत सिंह ने कहाकि इन
काले कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए सड़क से संसद तक हम संघर्ष करेंगे।
किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहाकि संसद में हमारे सांसद संजय सिंह ने इन काले कानूनों का जमकर विरोध किया जिसके लिए उनको निलंबित भी किया गया, उन्हें संसद परिसर में रात भर धरने पर भी बैठना पड़ा लेकिन हमने किसानों के समर्थन में आवाज उठाना जारी रखा।

सभाजीत सिंह ने बताया कि इसी विरोध की कड़ी में इन कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को मेरठ में विशाल ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन किया है, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी संबोधित करेंगे। इस महापंचायत में पूरे उत्तरप्रदेश के लाखों किसान शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन की ओर से किसान महापंचायत की अनुमति मिल गई है। उन्होंने इसके लिये प्रशासन को धन्यवाद देते हुए सहयोग करने की अपेक्षा की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के जरिये मेरठ जिले के निवासियों व सभी किसान मित्रों व आस -पास के जिलों के किसान जनप्रतिनिधियों को किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश के सह-प्रभारी नदीम जायसी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत मक्कड़, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश प्रवक्ता पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मिनाक्षी श्रीवास्तव, युथ विंग प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी के अलावा मेरठ जिला महासचिव अभिषेक दि्वेदी, आईटीश सेल इंचार्ज सुशील पटेल और जिला मीडिया प्रभारी भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है ‘आप’ पार्टी का जनाधार : सभाजीत सिंह

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया। जिनमें
मेरठ महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जनाब सलीम पठान, पूर्व उपाध्यक्ष इरशाद खान, पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग वकील अक्कासी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग शाहिद सैफी, पूर्व उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस जावेद सिद्दीकी जी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आए दिन अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं हम सभी का स्वागत करते हैं। इससे उत्तर प्रदेश में पार्टी मजबूत हो रही है और हमारा जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

 

 

Related posts

उपजा द्वारा “नए भारत का नया मीडिया” विषय पर पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

उत्तर प्रदेश में कफ्यू के लिये नई गाइडलाइन जारी,मेरठ जिलाधिकारी ने भी जारी किए आदेश

Mrtdarpan@gmail.com

बागपत -धनौरा सिल्वरनगर के इंटरनेशनल शूटर विपिन राणा ने जीते तीन पदक

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News