बता दे कि उत्तरी-पश्चिमी हवाओं में ठंड का असर कम होने से दिन के तापमान में बढोतरी होनी शुरू हो चुकी है। गत मंगलवार को मेरठ में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात का तापमान हालांकि कुछ कम हुआ। लेकिन मंगलवार का दिन फरवरी में दशक में तीसरा सर्वाधिक गर्म दिन रहा। आने वाले तीन-चार दिनों में दिन के तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। 27 फरवरी को मेरठ में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फरवरी में ही इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर तक चला गया है।

1969 में था फरवरी में 32 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के डा0 एन सुभाष के अनुसार आज से 51 साल पहले यानी 27 फरवरी 1969 में मेरठ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो कि एक रिकॉर्ड है। 27 फरवरी तक इस बार तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो वर्ष 2021 का फरवरी सबसे गर्म रहेगा।