मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपतराजनीति

राम मंदिर निर्माण से बढ़ेगा राष्ट्र का गौरव: मोहित चौधरी

मेरठ दर्पण बागपत बिनौली: भाजयुमो कार्यकर्ताओ की शनिवार को बरनावा में बैठक हुई। जिसमे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने को राष्ट्र का गौरव बताया।
बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किए गए हर वायदे को पूरा किया है। कश्मीर में धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक कदम के बाद अब राम मंदिर निर्माण का आगाज हो गया है। मंदिर निर्माण होने पर राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पीएम मोदी जी के प्रयास से विश्व पटल पर देश की अलग पहचान बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं पार्टी की नीतियों का जन जन में प्रचार प्रसार करने का आहवान किया। सुकेंद्र चौधरी के संचालन में हुई बैठक में सौरव कुमार, मुकुल कुमार, मनदीप, संजय कुमार, ब्रजपाल सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

महाराजा अग्रसेन चौक पर अग्रसेन प्रतिमा का जलाभिषेक किया

Mrtdarpan@gmail.com

पहले यूपी की गिनती बीमारू राज्यों में हुआ करती थी आज है पहले नंबर पर यूपी :- विनीत अग्रवाल शारदा

Ankit Gupta

एकाग्रता से कठिन लक्ष्य प्राप्त हो सकता है:एसपी नीरज

Ankit Gupta
Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News