मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

किसान महापंचायत में किसानों को लाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता उठाये – सभाजीत सिंह

मेरठ- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह  ने अपार चैंबर मेरठ में 28 फरवरी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कि किसान महापंचायत को लेकर समीक्षा बैठक किया। जिसमें मेरठ जिला की कार्यकारिणी, महानगर की कार्यकारिणी, विधानसभाओं की कार्यकारिणी व जिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के लोग उपस्थित रहे है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा के प्रत्येक गांव गांव जाकर केजरीवाल मॉडल को समझाएं और उन्हें 28 फरवरी को होने वाले किसान महापंचायत में आने के लिए आमंत्रित करें।

भाजपा की तानाशाही रवैया से आम जनमानस में असंतोष व्याप्त है भाजपा की कथनी और करनी में बड़ी खाई से जनता में अविश्वास व्याप्त हो गया है। वहीं केजरीवाल सरकार के मॉडल को चाहे वह शिक्षा का मॉडल हो,बिजली का मॉडल हो, महिला सुरक्षा का मॉडल हो, स्वास्थ्य सुविधाओं का मॉडल होहर मामले में केजरीवाल सरकार अब्बल है इसलिए लोग बड़ी उम्मीद से उत्तर प्रदेश में केजरीवाल सरकार को देख रहे है जो केजरीवाल दिल्ली के लिए कर रहे है उन्हें उत्तर प्रदेश में करने में और अधिक आसानी होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश को हर मामले में केंद्र असुविधा नही पैदा कर सकता है।

 

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा है कि सरकारी कोई भी रही हो पर जो किसान जिन्हें भगवान का दर्जा प्राप्त है उनके साथ किसी भी सरकार ने इस प्रकार की तानाशाही नही किया है सारे किसान एकजुट हो रहे है और इस सरकार को जड़ से उखाड़ देंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  सभाजीत सिंह , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी, उत्तर प्रदेश सचिव एवं मेरठ प्रभारी नवाब सोनी, जिला अध्यक्ष  ओपी संत, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक डॉक्टर गुरविंदर सिंह, यूथ सोशल मीडिया प्रमुख सुशील पटेल,महकार सिंह कश्यप,जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष बादल मलिक, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देश देशवीर सिंह,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी,एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रधान,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ममता ऋषि, यूथ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साकिर त्यागी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ एहकाम खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौहर रजा सिद्दीकी, सुमेर सिंह धार,आरिफ खान,रियाजुद्दीन खान, जीएस राजवंशी, सुनील सिंह, अनमोल कुमार, सोहनवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, यासीन मलिक, अय्यूब कस्सार, संजय जोशी, इस्माइल सिद्दीकी, चांद खान,अनुज जाटव,फारुख किदवई,मदन सिंह मान, अमित बांगड़ी, दीपक रायन, नावेद खान, विक्की हरोंलिया, हरेंद्र चौधरी, दीपक राणा, बृजपाल भौजी, मोनिका प्रजापति, उमा सक्सेना, गीता गोयल, शिखा जैनआदि प्रमुख रहे।

 

 

Related posts

शहीदों के बलिदान के कारण शान से लहराता है तिरंगा -कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज साहनी

मेरठ कोरोना अपडेट

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकताओं ने किया भोजन व मास्क का वितरण

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News