मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

सद्गुरु कृपा से ही आत्म उत्थान होता है:सिद्धगुरु

पीएम मोदी के लिए भी किया विशेष अनुष्ठसन

बिनौली: जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में चल रहे पांच दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार को उपदेश देते हुए सिद्धगुरु महाराज ने कहा सद्गुरु कृपा से आत्मकल्याण होता है।

जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में उपदेश देते सिद्धगुरु महाराज

सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन मे पाप कर्म से बचना चाहिए तथा अधिक से अधिक श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। जो भक्तजन यज्ञ में आहुति प्रदान कर रहे हैं वो बड़े सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा गुरुसेवा बड़े पुण्य कर्मों से मिलती है। ऐसे ही यज्ञ कर्म भी बहुत शुभ कर्मों के उपरांत करने को मिल पाता है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु कृपा से ही भक्त का आत्मकल्याण होता है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए विशेष अनुष्ठान किया तथा अपना आशीष प्रदान करते हुए राष्ट्र के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए तत्पर रहने का भी आहवान किया। आचार्य चंद्रमणि याग्निक ने कहा कि धर्म मनुष्य को जोड़ता है। वेद धर्म का मूल है। संसार मे अनेक पंथ मजहब हैं जो सब समाज को तोड़ने का काम करते हैं। वेद किसी धर्म जाति का नही वरन प्राणिमात्र का है। लाक्षागृह गुरुकुल बरनावा के आचार्य अंकुर भारद्वाज व अमित शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ के साथ ईश भक्ति से ओतप्रोत सुमधुर भजन प्रस्तुत किये।

Related posts

बस्ती के बच्चों के लिए चलाया स्टडी सेंटर- रिश्ता

दुकान की छत उखाड़ कर हजारों का सामान चोरी

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने को किया जागरूक

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News