मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

वेंक्टेश्वरा में दो दिवसीय खेल महोत्सव ’’स्पर्धा-2021’’ का शानदार शुभारम्भ

युवा शक्ति राष्ट्र विकास की रीढ- डाॅ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

बदलते हुए भारत में युवा शक्ति के बल पर अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओ में बढने लगी पदक तालिक में भारत की रैंक- डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति

कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि

मेरठ-  दिल्ली रुड़की बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान में दो दिवसीय खेल महोत्सव ’’स्पर्धा-2021’’ का शानदार शुभारम्भ हुआ। जिसमें आज पहले दिन मिनी मैराथन, भाला फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद समेत आधा दर्जन खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी।

वेंक्टेश्वरा संस्थान के ध्यानचंद खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव ’’स्पर्धा-2021’’ का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं फीता काटकर किया।


सबसे पहले स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं स्कूल  ऑफ मेडिकल साईन्सेज की ओर शानदार फ्लैग मार्च/गार्ड ऑफ आनर एवं देश की संस्कृति की छटा बिखेरती हुई विभिन्न झांकिया प्रस्तुत की गयी। इसके बाद 100 मीटर रेस (बालक वर्ग) में ब्लू हाउस से आरिफ, विक्रांत द्वितीय एवं मोनीस येलो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर (बालिका वर्ग) में ग्रीन हाउस से भूमिका प्रथम एवं येलो हाउस की हीना द्वितीय एवं रेड हाउस की अंजलि सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में ग्रीन हाउस शकील प्रथम एवं रेड हाउस के संदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ (बालिका वर्ग) में ग्रीन हाउस की भूमिका प्रथम, कंचन द्वितीय एवं रेड हाउस की दीपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाला फेंक, चक्का फेंक, रिले रेस एवं बाॅलीवाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इसी क्रम में कल गुरुवार को क्रिकेट मैच, रस्साकशी एवं बाॅलीवाल का फाईनल मुकाबला खेला जायेगा।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे अधिक युवा भारत में है। दूसरे स्थान पर चीन एवं तीसरे पर इण्डोनेशिया है। यही युवा शक्ति नये भारत की रीढ़ है। खेल प्रतियोगिताओ में युवाओ को ना सिर्फ शारीरिक रुप से मजबूत बनाती है, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी देती है।
’’प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि युवा शक्ति के दम पर अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्र्पधाओ की पदक तालिका में प्रत्येक वर्ष भारत लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। लड़को के साथ-2 देश की बेटियां अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक बटोर रही है। यही मजबूत बुलन्द भारत की नयी तस्वीर है। ’’स्पर्धा-2021’’ के शुभारम्भ समारोह को कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती एवं कुलपति डाॅ0 पीयूष पाण्डे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नर्सिंग प्राचार्या डाॅ0 ऐना ब्राउन, मेरठ परिसर निदेशक डॉ प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, संयुक्त कुलसचिव डाॅ0 राजेश सिंह, अरुण कुमार गोस्वामी, नेहा बंगा, दिव्या दिनेशन, प्रतिभा, अफजल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सहायक पुलिस अधीक्षक ओर एसओ सदर को किया सम्मानित

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र

वेद इंटरनेशनल स्कूल में ‘स्पैलेथन’ प्रतियोगिता का आयोजन

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News