मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

थाना देहली गेट पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में 03 शातिर लूटरे मय अवैध शस्त्र व वाहन के साथ गिरफ्तार/घायल।

मेरठ-हाजी फैज सहरे वाले के साथ में घटना की गई थी, जिस के संबंध में थाना देहली गेट पर मु0अ0स0 13/2021 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसमें 04 अभियुक्तगण द्वारा तमंचे के बल पर दुकान के अंदर घुस के 02 नोटों की माला लूट ली गई थी। उक्त घटना के अनावरण हेतु थाना देहली गेट पुलिस को निर्देशित किया गया था।
आज समय करीब 10.45 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त घटना करने वाले बदमाश टाउन-हॉल में एक पार्क में बैठे हुए हैं, जो किसी घटना की फिराक में है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार/घायल हो गये है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना देहली गेट पर विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता
1. सलमान पुत्र इदरीश निवासी शाहपुर थाना कोतवाली जनपद मेरठ।
2. अमन पुत्र सफीक निवासी भाटवाड़ा थाना कोतवाली जनपद मेरठ।
3. मूसा पुत्र शाहिद निवासी साबिर गेट थाना कोतवाली जनपद मेरठ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण
1. 03 सीएमपी-315बोर मय 03 खोखा कारतूस।
2. 01 चोरी की स्कूटी।
3. नोटों की माला।

Related posts

बिना भेदभाव कियें कराया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास- सोमेंद्र तोमर

केजरीवाल का संदेश, किसानो के घर घर पहुंचाएंगे आप कार्यकर्ता: सभाजीत सिंह

एक बार फिर बदलेगा मौसम,जारी रहेगी अभी सुबह-शाम की ठंड

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News