मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

योगी सरकार में भाजपा कार्यकर्ता को मिला इंसाफ- विनीत अग्रवाल शारदा

एडीजी के अथक प्रयास और विनीत शारदा की बड़ी पहल से भाजपा बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा का गायब बेटा डेढ़ साल बाद सकुशल घर पहुंचा

मेरठ- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहाँ की
आज बेहद सुखद दिन व सुखद अनुभूति के साथ आज एक गरीब परिवार के लिए दिन का सवेरा खुशहाल जिंदगी के सवेरे के रूप में सामने आया। जागृति विहार के भाजपा के बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा का बेटा कुछ दोस्तों के साथ घर से सामान लेकर डेढ़ साल पहले इलाहाबाद चला गया था लेकिन बाकी दोस्तों की तरह वह घर वापस नहीं लौटा और कहां गया यह किसी को नहीं पता चला। मेडिकल थाना पुलिस द्वारा दोस्तों से पूछताछ व छानबीन की गई। लेकिन डेढ़ साल से सौमित्र शर्मा के बेटे को पुलिस ढूंढ नहीं पाई थी। बेटे के गम में परेशान सौमित्र शर्मा का पूरा परिवार पत्नी ऋतु शर्मा, बेटी सहित सभी दुख और बेचैनी में इतने परेशान हो गए कि उन्होंने 19 जनवरी को मेरठ से पलायान करने का बोर्ड तक लगा दिया। पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते जागृति विहार बूूूथ अध्यक्ष होने के नाते जब सौमित्र शर्मा का दर्द भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के पास पहुंचा तो उनसे रहा नहीं गया और वे 19 जनवरी की शाम को जागृति विहार के सेक्टर 5 स्थित सुमित शर्मा के घर पहुंचे और उन्हें सबसे पहले ढाढस बंधाया और बताया योगी की सरकार में उनके बच्चे को उत्तर प्रदेश जाबांज पुलिस जरूर ढूंढ निकालेगी। मां के आंसुओं को पोछा, बहन के आंसुओं को पोछा और पिता सौमित्र शर्मा को गले लगाया और समझाया कि आपका बेटा जरूर मिलेगा। विनीत अग्रवाल शारदा के घर पर आने से अभिभूत होकर सौमित्र शर्मा ने भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के सामने ही उनके कहने पर मेरठ से पलायन करने का बोर्ड अपने घर से हटा दिया फिर विनीत अग्रवाल शारदा ने मौके से ही एडीजी राजीव सब्बरवाल से बात की और एडीजी ने उन्हें अगले दिन मिलने के लिए बुला लिया। माता पिता के साथ विनीत अग्रवाल शारदा से मिले और एडीजी राजीव सब्बरवाल को 1 घंटे तक सारी स्थिति से अवगत कराया गया। राजीव सब्बरवाल ने तुरंत क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की और अब 1 दिन पहले क्राइम ब्रांच टीम टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पिता सौमित्र शर्मा एवं माँ रितु शर्मा को पुलिस टीम साथ लेकर बनारस पहुंची जहां पर एक होटल में उनका बेटा काम करता हुआ मिला। वाकई भाजपा के लिए और व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा के लिए एक बेहद खुशी का वक्त था कि तो एक गरीब भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को उनके बड़े प्रयास व पहल से सकुशल खोज निकाला है। डेढ़ साल के लंबे समय के बाद विनीत अग्रवाल शारदा की पहल से भाजपा कार्यकर्ता सौमित्र शर्मा का बेटा महज 15 दिन में घर वापस आ गया। जानकारी मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा जागृति विहार भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा के घर पहंचे और माता, पिता, बहन और घर सकुशल लौटने वाले बेटे को लड्डू खिलाया और भावुक होकर बच्चे को गले लगाया।

मोदी-योगी की सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर आंच नहीं आने दूंगा: शारदा

बड़े प्रयास व पहल से भाजपा बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा के बेटे विशाल शर्मा के घर वापसी पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और जब 19 जनवरी को पलायन वाली खबर मीडिया में आई तो वे हरकत में आ गए। तुरन्त उनके घर गए। पलायन का बोर्ड हटवाया। अगले दिन एडीजी से मुलाकात करवाकर 15 दिन में रिजल्ट ले आये। श्री शारदा ने कहाँ यह श्री योगी जी की सरकार की पुलिस है जो सुस्त और दुरुस्त है। योगी की सरकार में कोई पार्टी का गरीब कार्यकर्ता परेशान हो ऐसा वे होने नहीं देंगे। उनका एक-एक बूंद पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए है।

विनीत शारदा करेंगे एडीजी का सम्मान

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा पार्टी कार्यकर्ता सौमित्र शर्मा के बेटे को महज 15 दिन में बड़े प्रयास के साथ ढूंढ निकालने में सबसे बड़ी भूमिका अदा करने वाले एडीजी राजीव सब्बरवाल का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा सम्मानित करेंगे।

बेटे को नौकरी या व्यापार में विनीत शारदा करेंगे बड़ी मदद

भाजपा कार्यकर्ता विनीत अग्रवाल शारदा ने सौमित्र शर्मा के बेटे विशाल शर्मा को कहा कि अगर वह नौकरी करना चाहेगा तो वे उसकी नौकरी लगवाएंगे और अगर व्यापार करना चाहेगा तो मुद्रा लोन सहित अन्य सभी प्रकार की मदद की जाएगी।
विनीत शारदा के साथ जागृति विहार भाजपा के अध्यक्ष राम कुमार चोवे, महामन्त्री नरेन्द्र कुमार ,युवा भाजपा नेता उमेश शारदा आदि मिले।

Related posts

सेवा भारती ने मनाई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

Ankit Gupta

निर्धन कन्या सेवा समिति के तत्वधान में चतुर्थ विवाह समारोह की तैयारी शुरू

शोभित विश्वविद्यालय के छात्र करेंगे बीएमडब्ल्यू (BMW) की आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News