मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा चक्का जाम

मेरठ। किसान संगठनों ने जिले के लोगों से अपील की है कि आगामी 6 फरवरी को दिन में 12 बजे से 3 बजे तक अपने घरों से न निकले। जरूरी काम इससे पहले ही निपटा लें। कारण किसान संगठन उस दिन 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।

बता दे कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में किसान संगठनों ने 6 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। इसी के अंतर्गत छह फरवरी शनिवार को मेरठ जिले में भारतीय किसान यूनियन चक्का जाम करेगी। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को मेरठ-करनाल मार्ग स्थित जंगेठी में सत्यवीर के फार्म हाउस पर बैठक की। जिसमें चक्का जाम की रणनीति तैयार की गई।

तीन घंटे के लिए करेंगे चक्का जाम :-
जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ईकडी ने बताया कि शनिवार को जिले के मुख्य राजमार्गों पर नौ मुख्य स्थानों पर दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। बताया कि नौ प्रमुख स्थानों पर भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान चक्का जाम करेंगे। इसमें रिठाली, दौराला, मवाना खुर्द, जानी, परतापुर, दबथुवा, जंगेठी, जटौली व नानू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो किसान कृषि कानूनों के समर्थन में नहीं है, वह भी जिले के किसी मार्ग पर आंदोलन में हिस्सा लेकर चक्का जाम में शामिल हो सकते हैं।

Related posts

राजकीय कन्या इंटर काॅलिज में सोमेन्द्र तोमर ने 10 अतिरिक्त कक्षा कक्षो के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

शोभित विश्वविद्यालय के छात्रों ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया लोहड़ी का पर्व

Ankit Gupta

7 फरवरी से शुरू हो रहा प्यार का गुलाबी सप्ताह

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News