मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सुबह हुई बारिश से पारा हुआ धड़ाम

मेरठ। सुबह- शाम सर्द हवाएं और दिन में धूप के बावजूद तापमान पिछले तीन दिन से बढ रहा था। मौसम विभाग ने 4 और 5 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की थी। जो कि आज सही साबित हुई। मेरठ और आसपास के जिलों में आज तड़के हुई बारिश और हल्की ओलावृष्टि से तापमान काफी नीचे आ गया। दो तीन दिन से चल ऐसे मौसम में आज गुरूवार को बदलाव हुआ। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि हवा की रफ्तार अन्य दिनों से कम थी। दोपहर में सूर्य देव के दर्शन नहीं होने की उम्मीद है। वहीं अभी 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावना और प्रबल है। काले बादलों ने सूर्य को अपने आगोश में छिपा लिया है। जिसके चलते धूप के दर्शन आज नहीं हुए। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि आम दिनों से दो डिग्री कम बताया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। वेलेंटाइन डे की शुरूआत से पहले यानी 7 फरवरी को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम खुलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम के इस बदलाव से आज गुरूवार को सर्दी कुछ अधिक महसूस की गई। जबकि सोमवार को धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही सर्द हवाएं चलती रहीं थीं। दोपहर में धूप तेज हुई, तीन बजे बादल छा गए। शाम को सर्द हवा तेज हो गई। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट और आद्रता 100 फीसद तक पहुंचने से गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19 डिग्री दर्ज किया गया।

Related posts

चीनी मिल से सेवानिवृत्त अधिकारी ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर दी जान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चलाया स्वच्छता अभियान

नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट,

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News