मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

2021-22 के तिथि पत्र- पर्व परिचय का विमोचन

मेरठ- राधा गोविंद मंडप गढ़ रोड पर श्री हरि सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 2021-22 के तिथि पत्र- पर्व परिचय का विमोचन डॉ राम प्रकाश शास्त्री द्वारा किया गया। इस पर्व परिचय में धर्म शास्त्र सम्मत गणनाओं का उल्लेख किया गया है। साथ ही महाभारत से ली गई कथा धर्मात्मा तोता अवश्य ही पठनीय है। इस पत्रक में ज्वालामुखी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, पूरे संवत में विवाह योग की तिथियां एवं पूरे वर्ष के व्रत त्योहारों का वर्णन किया गया है।
शुभ विवाह मुहूर्त अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक इस प्रकार हैं

अप्रैल 2021- 25,26,27,28
मई 2021 – 2, 4, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 29, 30, 31
जून 2021- 5, 6 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28, 30
जुलाई 2021- 1, 2, 3, 7, 15, 18
नवम्बर 2021 – 16, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर 2021- 1, 2, 7, 8, 9, 11, 12, 13
जनवरी 2022- 20, 22, 23, 27, 29, 30
फरवरी 2022- 4, 5, 6, 7, 10, 18, 19, 20

स्वयं सिद्ध, अनसूझ, लोकाचार- देशाचार मुहूर्त- अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक

14 मई 2021 -अक्षय तृतिया(आखा तीज)
18 जुलाई 2021 – भड़रिया नवमी
15 अक्टूबर 2021 – विजया दशमी
14 नवम्बर 2021- देवउठान एकादशी
5 फरवरी 2022- बसंत पंचमी
4 मार्च 2022- फुलेरा दोयज

डॉ राम प्रकाश शास्त्री ने अथक परिश्रम से इसको तैयार किया है। विमोचन समय पर मेरठ नगर के वशिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें मनोज कुमार गुप्ता, सुबोध गुप्ता, विपुल सिंघल, श्री कृष्ण गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, राकेश शर्मा, सांगर अग्रवाल, अजय सिंघल आदि रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने वीडियों काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से 13 बीएसएल-2 लैब का लोकार्पण कर किया जनसमर्पित

सपा कार्यालय में मनीष विश्वकर्मा का किया स्वागत

गोपाल मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News