मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

जिलाधिकारी ने किया कान्हा उपवन गौशाला परतापुर का औचक निरीक्षण

मेरठ – जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज नगर निगम मेरठ द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला परतापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके संज्ञान में आया कि कान्हा उपवन गौषाला में करीब 450 गौवंश संरक्षित है। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि वह शहर में निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करने हेतु आवष्यकतानुसार शेडो का निर्माण कराये तथा बजट आवंटन से पूर्व से निर्मित शेडो में ही 02 खोरो का निर्माण भी किया जाये ताकि निराश्रित गौवंशो को संरक्षित किया जा सके। जिलाधिकारी ने गोबर को निस्तारण के लिए भी कहा। जिलाधिकारी पशुओ को ठंड से बचाने हेतु नगर निगम व पशुपालन विभाग द्वारा की गयी व्यवस्था से संतुष्टी व्यक्त की।
सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम मेरठ द्वारा अतिरिक्त शेडो के निर्माण हेतु शासन से रू0 02 करोड की मांग की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक शासन से धनराषि प्राप्त नहीं हो जाती है तब तक पूर्व से निर्मित शेडो में ही 02 खोरो का निर्माण किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कंसल, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

नोडल अधिकारी ने की धान क्रय की समीक्षा, दिए 72 घंटे में किसानों को भुगतान करने के निर्देश

लोकप्रिय अस्पताल में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के लिये हुआ ईसीएचएस सेवा का शुभारंभ

पश्चिम से अश्वनी त्यागी सहित भाजपा ने की 6 नामों की घोषणा

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News