मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

उन्नति पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश बन रहा उन्नत व उत्तम प्रदेश- सांसद

चो० चरण सिंह विष्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में हुआ उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन

उ0प्र0 दिवस के अवसर पर एथिलिट, शिक्षको, उद्यमियो व अन्य विभूतियां हुयी सम्मानित

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने विभिन्न विभागो के स्टालों की प्रदर्षनी का अवलोकन कर सराहा

 

मंगल पाण्डे की भूमि, बिस्मिल अशफाक हॅू मैं, गर्व से भरे पन्नो की स्याही हॅू मैं, मैं हॅू उत्तर प्रदेश

मेरठ- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर चौधरी चरण सिंह विष्वविद्यालय के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश दिवस के भव्य आयोजन का शुभारंभ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होने प्रांगण में लगायी गयी विभिन्न विभागों के स्टालों की प्रदर्षनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश गत चार वर्षों में बहुत तेजी से बदला है और उन्नति पथ पर अग्रसर व उन्नत व उत्तम प्रदेश बन रहा है। इस अवसर पर एथिलिट, शिक्षको, उद्यमियो व अन्य विभूतियों को सम्मानित भी किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन भी हुआ। वहीं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में उत्तर प्रदेष की ख्याति प्रगतिषील प्रदेशो में नहीं होती थी। लेकिन गत चार सालों में उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से बदला है और उन्नति पथ पर अग्रसर है। उन्होेने कहा कि उत्तर प्रदेश की आज क्षमता, गति को लोग पहचानने लगे है और मुख्यमंत्री उ0प्र0 के नेतृत्व में प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेष राम, कृष्ण व काशी की भूमि है भगवान बुद्ध की कर्मभूमि है।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी का बिगुल मेरठ की धरती से हुआ। उन्होने कहा कि उ0प्र0 अद्धभुत व गौरव प्रदान करने वाले प्रदेश है। उन्होने कहा कि 12 में से 08 प्रधानमंत्री देश को उत्तर प्रदेश ने दिये है तथा उ0प्र0 में सभी को आगे बढ़ने का अवसर उ0प्र0 सरकार प्रदान कर रही है। उ0प्र0 अब उन्नत प्रदेश बन रहा है।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ व गौतमबुद्ध नगर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज प्रेक्षागृह में कराया गया जिसमें सभी उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन भी सुना। उन्होने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उददेष्य उ0प्र0 की विषिष्टताओं को लोगो के बीच रखना है तथा इस अवसर पर विषिष्ट विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। उन्होने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया गया।
कार्यक्रम में राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने व मेडल प्राप्त करने वाले एथिलिटो, उद्यमियों, षिक्षको, विभिन्न विभागो के लाभार्थियों, अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। एथिलिटो में कु0 विधि, कु0 मानसी, कु0 ख्याति माथुर, कु0 रूपल व कु0 सीमा, उद्यमियों में विवेक कोहली, पुनीत आनंद, पंकज गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल, वरूण मक्कड व विनीत डाबर, पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य करने व ढाई हजार से अधिक पौधा रोपित करने वाली ईहा दीक्षित को सम्मानित किया गया व रू0 पांच हजार प्रोत्साहन राशि भी दी गयी।
पुरस्कार प्राप्त करने व सम्मानित होने वालो में कृषि विभाग से प्रगतिशील किसान सीमा व प्रवीण कुमार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में लोकेष कुमार, ओमवती देवी, श्रम विभाग से श्रीमती कमलेष, सुरेश चन्द्र, राजन, गन्ना विकास विभाग से संतोष, रानी देवी, कांति प्रसाद, चन्द्रहास सिंह, विनोद कुमार, पराग डेरी से नन्द बाबा पुरस्कार 2018-19 प्राप्त करने वाले ओविन्दर कुमार, गोकुल पुरस्कार प्राप्त करने वाली कुसुमलता।
विकास विभाग में एनआरएलएम समूह की सोहनवीरी, रीता, संयोगिता, रूपा व नसरीन, महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों कु0 दीपा, कु0 काजल, कु0 ईशा गोयल, कु0 प्रियंका, कु0 कविता, उद्योग विभाग की प्रषिक्षण किट प्राप्त करने वालों में कविता, अंजू, लता, कृष्णा व रेखा। वहीं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षको को भी सम्मानित किया गया जिसमें नीरा तौमर, आरती सिंघल, मोहित त्यागी, मेघराज सिंह, राजेश त्यागी है तथा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षको को भी सम्मानित किया गया जिसमें स्वाति शर्मा, नुपुर गर्ग, दीप्ति गुप्ता व अजय कुमार है। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियों उर्मिला व मल्लिका तथा ए0एन0एम0 प्रीति व पूनम को भी सम्मानित किया गया।
महिला कल्याण विभाग द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें कु0 आयुषी जिनको रू0 20 हजार प्रोत्साहन राषि भी दी गयी, कु0 अंषु यादव जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी गयी, कु0 प्राची जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी गयी, कु0 शालू जिन्दल जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राषि भी दी गयी, कु0 कीर्ति जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राषि भी दी गयी, कु0 संगली गुप्ता जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राषि भी दी गयी, कु0 गुंजन भारती जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राषि भी दी गयी, कु0 विधि राणा जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राषि भी दी गयी, कु0 श्रुति सैनी जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी गयी, कु0 कोमल जिनको रू0 पांच हजार की प्रोत्साहन राषि भी दी गयी।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक शाखा प्रबंधक चाहल, गौरव सिंह, आर देवराज को भी सम्मानित किया गया। पंचायती राज विभाग के कंचन कुमारी, सरोज देवी, असलम व नकुल धामा तथा मूक बधिर विद्यालय कैंट की छात्रओ द्वारा कार्यक्रम में उत्कृृष्ट प्रदर्षन के लिए उनको भी सम्मानित किया गया। आईसीडीएस महिला कल्याण एवं पुष्टाहार विभाग की कुसुमलता व सुधा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खालसा गल्र्स इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, नीरा फाउण्डेषन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर आधारित लघु नाटिका, मूक बधिर विद्यालय वेस्ट एंड रोड मेरठ कैंट की छात्राओं द्वारा जूडो कराटे का प्रदर्षन, मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर की छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश गीत, रमेश एंड कंपनी द्वारा रागिनी गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। उत्तर प्रदेश गीत में-भारत का गर्व, जहां है हर दिन पर्व।। मिलेगा यहां सारा देश, यह है उत्तर प्रदेष।। मंगल पाण्डे की भूमि, बिस्मिल अषफाक हॅू मैं, मैं हॅू उत्तर प्रदेश।। गर्व से भरे पन्नो की स्याही हॅू मैं, मैं हॅू उत्तर प्रदेश।।
इस अवसर पर सांसद, विधायकगणो, आयुक्त, जिलाधिकारी, अन्य अधिकारियों ने प्रांगण में लगायी गयी विभिन्न विभागो के स्टालों की प्रदर्षनी का अवलोकन किया तथा उसे सराहा।
मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान पर आधारित है। उन्होने कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य लोगो सहित सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी, विधायक मेरठ दक्षिण सोमेन्द्र तोमर, विधायक मेरठ कैंट सत्य प्रकाश अग्रवाल, आयुक्त अनीता सी0 मेश्राम, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन, उपायुक्त उद्योग वी0के0 कौषल सहित अन्य अधिकारीगण, गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे।

Related posts

24 से 26 जनवरी के मध्य बृहस्पति भवन एवं सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम-सीडीओ

Ankit Gupta

पश्चिम उत्तर प्रदेश का मेरठ क्रांतिकारी भारत के नक्शे पर टूरिस्ट स्थल बनेगा :- पं० सुनील भराला

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News