मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

कृषि मेला व प्रदर्षनी में वैज्ञानिकों ने किया कृषकों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान

किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत विकास खंड मवाना एवं सरूरपुर में आयोजित हुआ कृषि मेला व प्रदर्षनी

सरकार की सभी योजनाए और नीतियाॅ किसान के हित में है-ब्लाॅक प्रमुख

कृषि मेला व प्रदर्षनी में किसानो को दी गयी योजनाओं व कृषि तकनीक व जैविक खेती की जानकारी

 

मेरठ- किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत जनपद के विकास खंड मवाना एवं सरूरपुर में कृषि मेला व प्रदर्षनी का आयोजन किया गया। मवाना में प्रेम सिंह, ब्लाक प्रमुख मवाना(मेरठ) तथा सरूरपुर में हरेन्द्र कुमार, ब्लाक प्रमुख सरूरपुर(मेरठ) मुख्य अतिथि रहे। उन्होने कहा कि किसान कल्याण मिशन प्रदेष सरकार की पहल पर चलाया जा रहा है, जो किसानों की आय दुगुनी करने में सहायक होगा। उन्होने कहा कि सरकार की सभी योजनाए और नीतियाॅ किसान के हित में है। उसकी आर्थिक समृद्धि में ही भारत की समृद्धि सम्भव है। कुल 931 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
किसान कल्याण मिशन में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों द्वारा भाग लिया गया तथा विभिन्न संस्थाओं के स्टाल लगाकर कृषकों को कृषि की नवीनतम उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गयी। कृषि, गन्ना, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, ड्रिप एरीगेशन, मशरूम, फल एवं फूल उत्पादन, रेशन, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी कृषको को दी गयी।
कृषकों को जैविक कृषि के विषय में जानकारी दी गयी। आई0आई0एफ0एस0, मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डा0 एल0आर0 मीणा द्वारा रबी में उगाई जाने वाली मुख्य फसलों गेहॅू, सरसों एवं आलू की उत्पादकता में वृद्धि हेतु तकनीकी जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र, हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डा0 नवीनचन्द्र तथा डा0 राकेश तिवारी द्वारा सामायिक फसलों की वैज्ञानिक जानकारी तथा भूमि उर्वरता के विषय में वार्ता की गयी।
उप कृषि निदेशक, बजेश चन्द्र द्वारा फार्म मशीनरी बैंक एवं कृषि विभाग की योजनाओं के बारे बताया गया। प्रगतिशील कृषकों से वार्ता कर उनके अनुभव भी साझा किये गये। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। जिला विकास अधिकारी, नाबार्ड रविशंकर शर्मा द्वारा कृषक उत्पादक संगठन विषय पर भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
संजय कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा बैंक से सम्बन्धित योजनाओं तथा किसान क्रेडिट कार्ड के विषय में बताया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं की देखभाल एवं पोषण तथा गन्ना विकास के अधिकारियों द्वारा आगामी गन्ना बुवाई सत्र तथा योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक कृषकों को जानकारी उपलब्ध करायी।
कार्यक्रम के प्रर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में उप कृषि निदेशक, ब्रजेश चन्द्र, तथा श्री प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी, नोडल अधिकारी के रूप में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार तथा सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

कस्बा करनावल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौ चरणसिंह जी की 34वी पुण्यतिथि पर किया गया हवन

एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

Ankit Gupta

कृषि विष्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय में पशु चिकित्सा एम्बुलेंस सेवा शुरू

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News