मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मेरठ में पहली बार योग के साथ साथ हर्बल प्रोडक्ट्स एवं कैफे वेदा भी

शुभ योग में योग के साथ साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राकर्तिक से जुड़े हुए अनेक उपचार

मेरठ- शुभ योग स्टूडियो का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह एवं , मुखिया गुर्जर द्वारा किया गया शास्त्रीनगर  में रहने वाले ओडी राजपूत की बेटी शुभांगिनी राजपूत  ने शुभ योग स्टूडियो बनाया  है, जिसमे सभी कुछ हेल्थ को ध्यान में रखकर बनाया गया है, शास्त्री नगर नई सड़क स्थित योग स्टूडियो का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंनदर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बताया जैसे जैसे कोरोना से राहत मिल रही है, योग अब ऑफ लाइन के माध्यम से स्टूडियो में भी सिखाया जाएगा।
शुभांगिनी ने बताया कि शुभ योग स्टूडियो में योग के साथ साथ कैफ़े वेदा जिसमे सभी हर्बल चाय, सलाद, अनेक प्रकार के प्रकृतिक हेल्दी जूस के साथ हर्बल प्रोडक्ट भी होंगे जो आम जन के लिए बहुत लाभदायक हैं। रेकी द्वारा लोगो की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नेचरोपैथी के लिए भी स्लॉट बनाये जाएंगे।
शुभांगनी ने बताया की शुभ योग के माध्यम से योग क्लासेज के साथ साथ मन्त्र हीलिंग साउंड हीलिंग कराई जा रही है साथ ही साथ इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अनेक योग कराए जातें हैं। अब स्टूडियो में ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन  के माध्यम से लोगो को योग सिखाएंगे जिसके लिये प्रत्येक विषय से जुड़े एक्सपर्ट रहेंगें।

Related posts

सूचना के अधिकार को और अधिक पारदर्शी एवं उसकी जवाबदेही तय करने की आवश्यकता है: एडीशनल सेशन जज

महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन ’’समानता का अधिकार’’ का हनन- डॉ0 सुधीर गिरि

व्यापार संघ ने कैंट विधायक का किया सम्मान

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News