मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

दिल्ली में संक्रमण की पुष्टि के बाद अलर्ट, चिडियाघरो को किया गया बन्द

नई दिल्ली- पहले कोरोना वायरस संक्रमण और उसी के बीच अब बर्ड फ्लू ने कई राज्यों में दस्तक दी है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अब बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। जिसको लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सरकार ने अब दिल्ली में प्रोसेस्ड और पैक्ड चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि दिल्ली सरकार ने लोगों को परेशान न होने की सलाह दी है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर कोई बर्ड फ्लू से संक्रमित हो जाता है तो उसको कफ, बुखार या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कुछ बत्तखों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की पूरी कोशिश है कि ये और ज्यादा न फैलने पाए। इसके लिए और सैंपल्स की भी टेस्टिंग कराई जा रही है।

बता दे कि इस समय तक देश के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल शामिल हैं। ऐहतियातन कई जगहों पर चिड़ियाघरों को बंद कर दिया गया है या फिर लोगों को वहां पक्षियों से दूर रखा जा रहा है।

Related posts

ज़ी न्यूज़ के रोहित रंजन को राहुल गांधी का मिसलीडिंग वीडियो प्रसारित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया

Ankit Gupta

43 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज़ 26 फरवरी से 5 मार्च तक नोएडा में होगा

दिल्ली में पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जानें मौसम और प्रदूषण का पूरा हाल

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News