मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सरकारी गेंहू खरीद की सूचना पर छापेमारी

मेरठ। सरकारी गेंहू खरीद की सूचना पर अधिकारियों की टीम ने एक फ्लोर मिल में आज छापा मारा। जिससे फ्लोर मिल में हड़कंप मच गया। छापेमारी टीम में एसडीएम सदर और जिला आपूर्ति अधिकारी भी मौजूद रहे। फ्लोर मिल सदर थाना क्षेत्र स्थित रामा फ्लोर मिल है। अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि इस फ्लोर मिल में सरकारी गेंहू उतारा जाता है।

 

 

इसी सूचना पर अधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एसडीएम ने सभी कागज सही पाए और उसके बाद गेंहू की बोरियों को चेक किया। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। जहां रामा फ्लोर मिल के नाम से बड़ी आटा कंपनी है। इस कंपनी में गेंहू खरीदकर आटा पिसवाकर पैकेटों में पैक कर बाजार में भेजा जाता है। किसी ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को सूचना दी कि फ्लोर मिल के गोदाम में सरकारी गेंहू उतारा जा रहा है। इस पर एसडीएम सदर और जिला आपूर्ति अधिकारी औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान अधिकारियों ने गोदाम के स्टॉक रजिस्टरों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सब कुछ सहीं पाया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कितना स्टॉक है उसका सही आकलन करने के लिये 3 बार गिनती की गई। फ्लोर मिल के बताए गए स्टाक से गोदाम में रखे गेंहू के बोरों का मिलान किया गया। तीन बार की गिनती के बाद भी स्टाक सही पाया गया। अधिकारियों ने यह भी पता लगाया कि कहीं गोदाम से हेरा फेरी तो नहीं हुई।

इसके अलावा पिछले 6 महीने में गोदाम में कहां.कहां से, कितना माल आया उसके चालान की जांच की गई। फिलहाल गोदाम में रखे गेंहू का स्टाक बिल्कुल ठीक पाया गया। एसडीएम ने बताया कि गोदाम में सरकारी गेंहू उतारे जाने की सूचना मिली थी। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत छापेमार कार्रवाई की गई। गोदाम में रखे गेंहू का स्टाक इत्यादी चेक किया गया। जो भी गेंहू फ्लोर मिल द्वारा लाया गया है वह बिल्कुल सही है। मालिकों के पास इसकी रसीदें हैं और टोल की पर्चियां भी मौजूद हैं।

Related posts

बबीता फोगाट में मांगे अमित अग्रवाल के लिए वोट

टोल प्लाजा पर देगा होगा दोगुना टोल,रात 12 बजे से लागू होगा नियम

Mrtdarpan@gmail.com

नाईट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराये -जिलाधिकारी

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News