जनपद के 06 विकासखंडों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम

किसान कल्याण मिशन किसानों की आय दुगुनी करने में सहायक होगा-जिलाधिकारी
मेरठ- जनपद मेरठ के 06 विकासखंडों में शासन के निर्देर्षों के क्रम में किसान कल्याण मिशन का आयोजन किया गया। जनपद के मेरठ, रजपुरा, सरधना, खरखौदा, हस्तिनापुर व जानी विकासखंड में किसान कल्याण मिशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कृषि प्रदर्षनी व मेला भी लगया गया। जिसमें 2000 से अधिक कृषको ने बडे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया
विकास खंड रजपुरा में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विकासखंड मेरठ में विधायक सोमेन्द्र तोमर, विकासखंड सरधना में विधायक संगीत सोम, विकासखंड खरखौदा में विधायक सत्यवीर त्यागी, विकासखंड हस्तिनापुर में विधायक दिनेश खटीक, विकासखंड जानी में ब्लाॅक प्रमुख अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। विकास खंड रजपुरा में 300, विकासखंड मेरठ में 325, विकास खंड सरधना में 371, विकासखंड खरखौदा में 314, विकासखंड हस्तिनापुर में 385 तथा विकासखंड जानी में 305 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने विकासखंड रजपुरा में किसान कल्याण मिषन कार्यक्रम में कहा कि सरकार की सभी योजनाएं और नीतियां किसान के हित में है उसकी आर्थिक समृद्धि में ही भारत की समृद्धि है। इसके लिए सभी अनुकूल निर्णय लिये जा रहे है और नीतियां बनाई जा रही है। उन्होने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता गांवों से होकर जाता है।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि किसान कल्याण मिषन किसानों की आय दुगुनी करने के प्रयासों में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में उन्हे नवीन कृषि तकनीक, उपकरण आदि की जानकारी वैज्ञानिको द्वारा दी जा रही है। उन्होने कहा कि किसान फसलीचक्र व फसली विवधीकरण को अपनाये। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की षिकायतो को गंभीरता से लेते हुये उसके तत्काल निस्तारण करने के निर्देष भी दिये।
उप कृषि निदेशक बजेश चन्द्र द्वारा फार्म मशीनरी बैंक एवं कृषि विभाग की योजनाओं के बारे बताया गया। प्रगतिशील कृषकों से वार्ता कर उनके अनुभव भी साझा किये गये। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। नाबार्ड द्वारा कृषक उत्पादक संगठन विषय पर भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
किसान कल्याण मिशन में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयध्यक्षों द्वारा भाग लिया गया तथा विभिन्न संस्थाओं के स्टाल लगाकर कृषकों को कृषि की नवीनतम उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी, द्वारा सभी विकास खंडों में कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रर्यवेक्षक अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक तथा विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया तथा सुनिश्चित् किया गया कि कृषि, गन्ना, उद्यान, मत्सय, पशुपालन, डेयरी, ड्रिप एरीगेशन, मशरूम, फल एवं फूल उत्पादन, रेशन, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी तथा उनसे सम्बन्धित समस्याओं को मौके पर ही समाधान करने की व्यवस्था की जाये।
कृषकों को जैविक कृषि के विषय में जानकारी दी गयी। आई0आई0एफ0एस0, मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डा0 एल0आर0 मीणा द्वारा रबी में उगाई जानी वाली मुख्य फसलों गेहॅू, सरसों एवं आलू की उत्पादकता में वृद्धि हेतु तकनीकी जानकारी दी गयी। वैज्ञानिक डा0 चन्द्रभानू द्वारा कीट रोग नियंत्रण तथा फसल प्रणाली अपनाने के लाभ के बारे में कृषकों को बताया गया। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही द्वारा किसान कल्याण मिशन में उपस्थित सभी किसानों, लाभार्थियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, लीड बैंक मैनेजर संजय कुमार, उप कृषि निदेशक ब्रजेश चन्द्र उपस्थित रहे।