मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कल दिनांक 02.01.2021 को दिव्यांग विद्यार्थिंयों व अन्य दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान हेतु ‘‘दिव्यांग सशक्तिकरण एवं परामर्श केन्द्र‘‘ का उदघाटन किया जाएगा। दोपहर 01ः30 बजे मुख्य अतिथि आई.ए.एस. एमडीए के वीसी मृदुल चौधरी उक्त दिव्यांग केन्द्र का उदघाटन करने पधारेंगे। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी.सिंह ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों एवं अन्य दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में दिव्यांग सशक्तिकरण एवं परामर्श केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। जिसमें दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करके उन्हें उच्च शिक्षा में अवसर प्रदान करने सहित हर स्तर से उनके उत्थान हेतु कार्य किये जाएंगे।
next post