मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के रजिस्ट्रार प्रशासन विवेक कुमार बाफ़र  की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनके आवास पर भेंट हुई। 

मेरठ- मुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात के दौरान विवेक कुमार बाफ़र ने नव वर्ष के पहले सप्ताह में सुभारती उन्मुक्त भारत और सभी के सहयोग से 1000 निर्धन बच्चों को वितरित किए जाने वाले जूतों के अभियान की जानकारी दी।  मुख्यमंत्री ने निर्धन बच्चों को बांटे जाने वाले जूतों के कार्यक्रम की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। विवेक कुमार बाफर ने मुख्यमंत्री को अपनी काव्य पुस्तक मन-मणिक भेंट की जिस पर योगी आदित्यनाथ ने पढ़कर अपने रिव्यू देने की बात भी कही ।विश्वविद्यालय के द्वारा प्रकाशित संस्कृति विभाग की पुस्तिका जिसमें महापुरुषों का जीवन परिचय अंकित है वह भी विश्वविद्यालय की ओर से विवेक कुमार बाफ़र ने मुख्यमंत्री को भेंट की।  मुख्यमंत्री ने विवेक कुमार बाफ़र  से कहा कि आप अपनी गतिविधियां नियमित रूप से मुझे चिट्ठी के माध्यम से भेजें और पंजाब में कारगिल शहीद निर्मल सिंह जी की माता की मदद करने के लिए भी मुख्यमंत्री  ने सुभारती विश्वविद्यालय और विवेक कुमार बाफर  की भूरी भूरी प्रशंसा की। मेरठ का गुड़ भी विवेक कुमार बाफ़र  ने मुख्यमंत्री आवास पर भेंट किया

Related posts

कैंटर की टक्कर से कार सवार एक वृद्धा की मौत, NRI बहन घायल

Ankit Gupta

मोहे रंग दो लाल – नंद के लाल

स्थानांतरण होने के बाद किया एसएसपी अजय साहनी ने कई थानों के थानेदारों में फेरबदल

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News