मेरठ दर्पण
Breaking News
शामली

दिव्यांगजनो को सहयोग सेवा दिव्यांग कैम्प में जनचेतना दिव्यांग सोसायटी की रजिस्ट्रेशन हेतु बैठक

शामली नगर की दिव्यांगजनो हेतु एक मात्र संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के साथ पूरे जनपद से दिव्यांग बंधु आज सरकारी अस्पताल शामलीं में आयोजित दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कैम्प में पहुचे।काफी व्यक्तियों ने सुबह 10 बजे से लाइन में लगकर अपने कागजात के साथ क्रम से कार्य कराया। जनचेतना दिव्यांग सोसायटी शामली ने भी दिव्यांगजनो की सहायता सहयोग सुविधा हेतु अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ शिविर लगाकर सेवा कार्य कराया।सेवा के अंतर्गत दिव्यांगजनो को हस्तचालित ट्राई साइकिल के फार्म,संस्था निःशुल्क फार्म सदयस्यता हेतु ,ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु मेडिकल फार्म दिव्यांगजनो को कार्यकर्ताओ ने वितरित किये।मुख्य अतिथि सन्तोष देवी जिला पंचायत अध्यक्ष,मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीर बहादुर ढाका, चिकित्सा अधीक्षक रमेश चन्द्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र तोमर ,महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी को सम्मानित सोसायटी अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने पटका पहनाकर व भेंट कर किया।अस्पताल में आये दिव्यांगजनो को कोई परेशानी नही होने दी और लाइन लगवाकर क्रम से कार्य मे सहयोग कराया।पूरे जिले के दिव्यांगजनो का सैलाब आज दिव्यांग कैम्प में उमड़ा।सोसायटी की जागरूकता व कार्यकर्ताओं के उत्साह मेहनत का अच्छा परिणाम हमारे सामने है।सोसायटी से दिव्यांगजनो का प्रेम सराहनीय है।संस्था इससे पहले 3 कैंपो में सेवा कर चूकी है। मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।आज सोसायटी टीम कार्यकर्ताओ के साथ अहम बैठक भी की गई। जिसमे आगामी योजनाओ,संस्था के रजिस्ट्रेशन,नए वर्ष में आयोजित की जाने वाली दिव्यांगजन सम्मान व परिचय समारोह पर आम चर्चा की गई।ओर निर्णय लिया गया सर्वप्रथम संस्था का रजिस्ट्रेशन कार्य जल्द जनवरी 2021 तक कराया जाएगा।ममता सिंघल जी को मेरठ महिला जिलाध्यक्ष घोषित की गई है।सोसायटी सहयोग शिविर में अध्य्क्ष /सस्थापक नन्द किशोर मित्तल,राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक,राष्ट्रीय सरक्षक नीरज गौत्तम,प्रदेश महामंत्री वैभव गोयल,प्रदेश मीडिया प्रभारी आस मोहम्मद,जिलाध्यक्ष सपन ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत, जिला सचिव आकाश कुमार, प्रदेश महिला अध्य्क्ष डॉ पायल कश्यप,नगर अध्य्क्ष शिवांक गर्ग, जिलाध्यक्ष कविता रानी,नगर महिला अध्य्क्ष कविता गोयल,नगर सचिव महिला मंजू आर्य,जिला सयोजिका नीरज चौधरी( महिला थानाध्यक्ष ), सहायक आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शामलीं अंशुल लाकड़ा चौहान,पारस बंसल,मनीष मित्तल,सलमान अहमद, सारिक,कुलदीप आर्य,दीपक सैनी,इरशाद अहमद ,फारूक ,अकबर,राजकुमार व सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुचे थानाभवन  कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता को दी श्रद्धांजलि 

शामली पुलिस अधीक्षक द्भारा शहर मै चैकिंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ दर्पण अपडेट

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News