मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

राष्ट्रीय बजरंग सेना और प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान कृषक प्रभाग के मंडल कार्यालय का उद्घाटन

मेरठ- राष्ट्रीय बजरंग सेना और प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान कृषक प्रभाग के मंडल कार्यालय का शोभापुर नेशनल हाइवे चौपला के निकट दोपहिया रोड पर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल और प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नलिन कौशिक ने फीता काटकर किया।
रविवार को दोपहिया रोड पर भाजपा कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने राष्ट्रीय बजरंग सेना और प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के मंडल कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, राष्ट्रीय बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष नलिन कौशिक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नव चेतना परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी चौहान का राष्ट्रीय बजरंग सेना की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू स्योरण ने माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को मनोनयन पत्रदिए गये। राष्ट्रीय बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष विवेक आत्रेय ने कहा कि यह संगठन हिंदुओं को संगठित करने के लिए कार्य करेगा और गरीब लोगों को जिनको प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के बारे में जानकारी नहीं है। उनको बेहतर जानकारी दी जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग सेना के मण्डल अध्यक्ष विराट पंवार, नीतू स्योरण, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार के जिलाध्यक्ष हेमन्त पर्सवाल, मंडल महामंत्री दीपक फौजी, भाजपा मंडल महामंत्री अंकुर ठाकुर, महानगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता और मीडिया प्रभारी नगेन्द्र गोस्वामी मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया विद्युत उपकेन्द्रों का निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भोजन वितरण

Mrtdarpan@gmail.com

जागृति विहार एक्सटेंशन के तमाम आवंटियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News