मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में संजय सिंह होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा- अभिषेक द्विवेदी

मेरठ आम आदमी पार्टी ने जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी  के नेतृत्व में आठवा स्थापना दिवस कमिश्नरी पार्क दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चित्र को केक खिलाकर मनाया गया।
अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि आज सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत खुशी का दिन है यह दिन हमारे लिए त्यौहार की तरह है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बना है और आज ही के दिन 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई। देश की एकता अखंडता समरसता, भाईचारा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और उन्नति के लिए पार्टी का गठन हुआ था। 8 वर्षों में केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी के प्रति देशवासियों का विश्वास बढ़ा है और लोगों को उम्मीद है कि देश में भ्रष्टाचार मुक्त, भेदभाव, द्वेषभाव, क्षेत्रवाद, भाषावाद, धर्मवाद की संकीर्ण मानसिकता से निकालकर विज्ञान सम्मत और उन्नति के रास्ते पर आम आदमी पार्टी ही ले जा सकती है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि निर्विवाद रूप से संजय सिंह 2022 के चुनाव में हमारे पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा होगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर गुरविंदर सिंह ने कहां कि सभी कार्यकर्ताओं को आज संकल्प लेना होगा कि हम सभी दिन रात की परवाह किए बिना हमें अपना 100% योगदान करना होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौहर रजा सिद्दीकी ने कहा कि आज केजरीवाल के काम की बदौलत उत्तर प्रदेश में लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ा है भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस से तंग आकर लोग आम आदमी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे है हमें संगठन को और सुदृढ़ करना होगा नये नये लोगों को जोड़ना होगा यह काम एक आदमी से नही होगा इसलिए हम सभी लोगों को मजबूती के साथ एक दूसरे का सहयोग करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाना होगा। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों में जिला मीडिया प्रभारी संजय जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रियाजुद्दीन खान, कैंट विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुज जाटव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महिला नेत्री रेखा रानी, रेनू, आंचल, रुखसाना, कैंट विधानसभा उपाध्यक्ष विजेंद्र पीवाल, नावेद, अब्दुल खालिक आदि प्रमुख रहे।

Related posts

जनपद में धूमधाम से हुआ मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह का आयोजन

पर्यावरण एवं सृष्टि क्लब द्वारा निशुल्क दीपक वितरण कार्यक्रम

जनपद में प्रथम चरण में 18750 सरकारी व प्राईवेट स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका-जिलाधिकारी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News