मेरठ दर्पण
Breaking News
धार्मिकमेरठ

मंदिर महादेव के प्रांगण में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

मेरठ- गोवर्धन पर्व पर कंकरखेड़ा पेठ बाजार स्थित मंदिर महादेव के प्रांगण में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय धर्म प्रेमी महिलाओं ने अपने हाथों से गाय के गोबर का गोवर्धन जी एवं श्री कृष्ण जी का चित्र बनाया और उसकी सजावट की। इसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पुजारी पंडित संजय त्रिपाठी ने पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य यजमान नीरज मित्तल, कृष्ण कुमार गुप्ता, एवं मदन गुप्ता रहे। अंत में मंदिर समिति द्वारा बनवाया गया अन्नकूट का प्रसाद सभी क्षेत्र की जनता एवं धर्म प्रेमियों में वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद राजेश खन्ना, गौरव गोयल, सुधीर गुप्ता, निशांक गर्ग, अंकुर गुप्ता, पुलकित गुप्ता, ललित चौधरी, संजय मीणा, शांतनु त्रिपाठी सहित सभी धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

कचहरी में अधिवक्ता पर हमला, तीन गिरफ्तार,घण्टो चला हंगामा

मेरठ के होटल में बागपत के युवक ने की आत्महत्या

Ankit Gupta

बिना भेदभाव कियें कराया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास- सोमेंद्र तोमर

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News