मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

कंकरखेड़ा पुलिस ने भाजपा नेता के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े

मेरठ-कंकरखेड़ा थाने में पुलिस ने भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले और भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसको लेकर थाने में हंगामा हो गया। बाद में जिला अध्यक्ष अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने में पहुंचे और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने को लेकर पुलिस को हड़काया। आरोपी क्राइम इंस्पेक्टर और एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए एडीजी व एसएसपी से वार्ता की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी इस संबंध में सूचना दे दी है।
पुलिस ने बटजेवरा गांव निवासी सोनू पुत्र स्वर्गीय ओमपाल सिंह को एक प्लॉट के विवाद में हिरासत में ले रखा था। सोनू को थाने से छुड़वाने के लिए भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष रवि और पुलिस से सोनू को छोड़ने की बात कही। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद से रवि बटजेवरा की कुछ कहासुनी हो गयी। रवि का कहना है कि जिला अध्यक्ष अनुज राठी का फोन आया था। वह इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद से बात कराना चाहते थे। तब इंस्पेक्टर ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिस का उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान शोर-शराबा हुआ और कई पुलिसकर्मियों ने रवि बटजेवरा को दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़कर मोबाइल छीन लिया। इतना ही नही भाजपा नेता को हवालात में बैठा लिया। रवि बटजेवरा के एक साथी गौरव ने इसकी सूचना जिला अध्यक्ष अनुज राठी को दी। तब वह विभव त्यागी और अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर से वार्ता की। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने अमर्यादित भाषा के लिए उनके सामने खेद प्रकट किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की और एडीजी व एसएसपी से कंकरखेड़ा पुलिस की शिकायत की।
-क्या था मामला
बताया गया बटजेवरा गांव में योगराज का प्लॉट था। उसने कुछ दिन पहले थाने में शिकायत की थी कि सोनू पुत्र स्वर्गीय ओमपाल सिंह ने उसका प्लॉट घेर लिया है और उस पर निर्माण कार्य कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया था। भाजपा नेता रवि बटजेवरा ने बताया कि गांव के ही अमरीश ने यह प्लॉट सोनू को बेच दिया था। सोनू को इसकी जानकारी नहीं थी कि यह प्लॉट योगराज का है। इस संबंध में ग्रामीणों में आपस में वार्ता चल रही है। इस मामले को जल्दी सुलझा लिया जाएगा। लेकिन पुलिस ने सारी मर्यादा ताक पर रखकर बहुत अभद्रता की है। उसके साथ मारपीट कर मोबाइल तक छीन लिया और हवालात में बैठा दिया था।

Related posts

राष्ट्र सर्वोपरि, देश की स्वतंत्रता/अखण्डता से बढ़कर कुछ भी नहीं- डॉ0 सुधीर गिरि

बालियान ने पीएम मोदी के 20 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल पर प्रकाश डाला

Ankit Gupta

वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News