मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठराजनीति

भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमेन्द्र तोमर ने हमारी विचारधारा पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मेरठ-माधवनगर मंडल के मंगलम सत्संग भवन में एवं जाग्रति विहार मंडल के न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मेरठ दक्षिण विधानसभा से विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की मुख्य विचारधारा के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य वक्ता विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने विषय ‘आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा’ पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सर्वप्रथम पार्टी की नीतियों से लोगो को अवगत कराया और कहा कि आजादी के उदघोष के लिए जिस राष्ट्र्वादी विचारधारा का उदय हुआ था स्वतंत्रता के बाद कही न कही उस विचारधारा का परिवारवाद और ब्रिटिश हुकूमत से प्रभावित पश्चिमी विचारधारा के द्वारा दमन किया गया। उन्होंने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक ऐसी विचारधारा को जाग्रत किया जो हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्र्वादी मूल्यों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र को परम् वैभव तक ले जाने में सहायक हो, आज ये विचारधारा सम्पूर्ण विश्व को अपने ज्ञानपुंज के प्रभाव से प्रकाशमय कर रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का बोध कराया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, हर्षित गोयल, वीर सिंह सैनी, राजकुमार मांगलिक, शिखा सिंघल, डॉ. रवि प्रकाश, जय करण गुप्ता, राकेश शर्मा, डॉ. आबिद, ममता मित्तल, हरिओम, प्रदीप गुप्ता, उमाशंकर, अशोक अचार, अभिनव अरोड़ा, विक्रम शर्मा, अनिल राज कौशिक, ममता त्यागी, नरेश विश्वकर्मा, जगपाल सिंह बौद्ध, हेमा पंत, समीर चौहान, सचिन त्यागी, दीपक ठाकुर, अनिल शर्मा, नीरज गोयल, अनिल राज कौशिक, दुष्यंत चौहान, ललित त्यागी, विपिन त्यागी, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र भड़ाना, नरेन्द्र चौधरी, बालेश गौतम, सविता, प्रेम कश्यप, दीपक मुंडे, राजेश लटवार, अंकित शर्मा, सागर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में आचरण करें- डॉ0 अंजुल गिरि

Ankit Gupta

नोडल अधिकारी कर रहे क्षेत्रो का भ्रमण घर-घर सर्वे अभियान में मिल रही सफलता-सीएमओ

द्रौपदी मुर्मू “भारत के बहुत बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं”: कांग्रेस नेता

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News