मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सिलेंडर फटने से उड़ी मकान की छत, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

मेरठ दर्पण मेरठ- जिले के सरधना थाना क्षेत्र में कस्बा में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में गुरुवार की सुबह रसोई में रखा सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ गई। जिससे परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्‍चों सहित सात लोग घायल हो गए। मकान की छत उड़ने से आसपास के घरों तक मलबा पहुंच चुका है। पुलिस और क्षेत्र के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वरिष्‍ठ अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बचाव कार्य में लगे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

सरधना के रहने वाले आकिल खान के घर की रसोई में गैंस सिलेंडर लीक हो रहा था। करीब साढ़े नौ बजे रसोई में खाना बनाने के लिए महिला गई। तभी अचानक सिलेंडर में आग लगकर फट गया। सिलेंडर के धमाके से मकान की छत उड़ गई। मलबा आसपास के घरों तक पहुंचा। हादसे में आकिल खान के परिवार के आसिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कासिम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके अलावा भी परिवार के सात सदस्य घायल है। अभी भी मलबे से परिवार के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

Related posts

दो दिवसीय भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

पिता-पुत्र ने खाया जहर, बेटे की हुई मौत, पिता गंभीर

Mrtdarpan@gmail.com

नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को दिया ज्ञापन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News