मेरठ। कैंट बोर्ड सीईओ श्री प्रसाद चौहान का ट्रांसफर हो गया है। उनके स्थान पर जम्मू से नवेंद्र् नाथ को मेरठ कैंट का नया सीईओ बनाया गया है। सीईओ प्रसाद अपने कार्यकाल में लिए कई निर्णयों के कारण याद किए जाएंगे। इनमे सबसे अहम बीजेपी के सदस्य को कैंट बोर्ड का उपाध्यक्ष बनवाना भी है। जिसमें कैंट बोर्ड की बैठक में छह सदस्यों के समर्थन के बाद विपिन सोढ़ी उपाध्यक्ष घोषित कर दिए गए थे। वहीं, बैठक से पहले ही पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने अविश्वास प्रस्ताव पारित करने को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। कैंट बोर्ड की बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनमोल सूद और सीईओ प्रसाद चव्हाण ने उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करवाई थी। सबसे पहले वार्ड एक की सदस्य रिनी जैन ने विपिन सोढ़ी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन सदस्य मंजू गोयल ने किया। इस बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष बीना नहीं पहुंचीं थी। जिसके बाद कोई आपत्ति नहीं होने पर बोर्ड अध्यक्ष ने वार्ड-8 के सदस्य विपिन सोढ़ी को कैंट बोर्ड का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया था
यह रोबोट मशीन छावनी कार्यालय में बाहर से आने वाली डाक और फाइलों को ऑटोमेटिक सेनिटाइज करते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों की टेबल तक आज भी पहुंचा रही है। छावनी परिषद के पूर्व सीईओ चव्हाण प्रसाद ने अपने कार्यकाल के दौरान कैंट क्षेत्र के विकास के लिए भी काफी काम करवाए।